वज़न घटाना है तो ज़रूर खाएं ये 5 खट्टे फल

खट्टे फल खाने के इस फायदे के बारे में जानें!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

आमतौर पर लोग ये सोचते हैं कि फल सिर्फ बीमार होने पर ही खाना चाहिए। या अगर आपने उपवास किया है तो फल खाने के सिवा कोई चारा नहीं है। लेकिन आपका ये सोचना बिल्कुल गलत है क्योंकि आजकल न्यूट्रिशनिस्ट हो या डाइटिशीयन सभी ब्रेकफास्ट हो या स्नैक्स टाइम जंक फूड खाने के जगह पर फल खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि ये आपको भरपूर मात्रा में पौष्टिकता प्रदान करते हैं।

चलिये ये तो हुआ फल खाने की बात, अब आपको फल के बारे में एक दिलचस्प जानकारी दे रहे हैं। क्या आपके बढ़ते वज़न को लेकर सब आपकी मजाक उड़ा रहे हैं और तरह-तरह के नुस्ख़े आजमाने के लिए कह रहे हैं तो इन सबको आजमाने से पहले हमारी डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल की सलाह है कि आप अपने डायट में खट्टे फलों को शामिल करें। इससे आपको दो तरह से फायदा मिलेगा एक तो आप आसानी से बिना ज्यादा डाइटिंग किये वज़न घटा सकते हैं। दूसरा अक्सर लोगों को वज़न घटाने के समय थकान और कमजोरी महसूस होने लगती हैं क्योंकि वे पौष्टिक खाना खाने के जगह पर खाना ही कम खाने लगते हैं। अब आप सोचेंगे कि खट्टे फलों में कौन से ऐसे फलों को शामिल करेंगे जो वेट लॉस करने में मदद करेगा। पढ़े- रोज़ एक बाउल उबली सब्ज़ियां खायें और जल्दी वज़न घटायें!

आपकी इस मुश्किल को भी हमारी डायटीशियन दीपशिखा अग्रवाल ने आसान कर दिया है-

संतरा- संतरा एक ऐसा फल है जिसको लगभग सब लोग खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन सी और ए होने के साथ-साथ फाइबर और एन्टीऑक्सिडेंट होता है। फाइबर आपके पेट को देर तक भरा रखने के साथ-साथ एन्टीऑक्सडेंट से भरपूर होने के कारण ये चेहरे में भी एक अलग ही ग्लो ला देता है। संतरे को आप ब्रेकफास्ट में ऑफिस के स्नैक टाइम में खा सकते हैं। इसकी अच्छी बात ये है कि इसको कहीं भी ले जाना भी आसान होता है।

मीठा नींबू या मौसंबी - संतरे के तरह ही ये फाइबर से भरपूर होता है जो डाइटिंग करने वालो के पेट को देर तक भरा रखकर वेट लॉस हेल्दी तरीके से करने में मदद करती है। इसको आप जूस बनाकर पी सकते हैं। जब भी आपको छोटी भूख लगे आप घर पर इसका जूस बनाकर पियें इससे आपका पेट भी भर जाएगा औेर आपका शरीर हाइड्रेट भी रहेगा।

स्ट्रॉबेरी- इस छोटे से लाल फल के गुणों के बारे में जितना कहे कम होगा। वेट लॉस करने वालों के लिए इस फल का सेवन करना बहुत अच्छा होता है। स्ट्रॉबेरी बहुत ही लो कैलोरी वाला होता है साथ ही इसका एन्टीऑक्सिडेंट गुण स्किन को हेल्दी बनाने के भी बहुत काम आता है।

अंगूर- स्ट्रॉबेरी के तरह ही इस छोटे से अंगूर में बहुत कम कैलोरी होता है। 100 ग्राम अंगूर में सिर्फ 67 कैलोरी होता है साथ ही इसमें जो पानी और फाइबर होता है उससे पेट देर तक भरा हुआ रहता है।

नाशपाती- वैसे इस फल को लोग खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाशपाती में फाइबर, आयरन और विटामिन सी होता है जो आपको वेट को कंट्रोल में मदद करती है। पढ़े-  तेज़ी से वज़न घटाने के लिए पियें ये हेल्थ ड्रिंक्स

चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source