... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
योग का महत्व और योगासनों की सही तकनीक समझाते विज्ञापनों में आपने हमेशा दुबली-पतली स्लिम एंड फिट महिलाओं को ही देखा होगा। जिन्हें देखकर हमें अपने मोटापे का अंदाज़ा होता है और हम उन मॉडल्स की तरह स्लिम एंड फिट बनने के लिए परेशान हो जाते हैं। यही नहीं योगा क्लास में भी हम खुद को सबसे मोटा मानकर अंडर-कॉन्फिडेंट बन जाते हैं। लेकिन योगा केवल उन लोगों के लिए ही नहीं है जिनका शरीर लचीला और शेप में है। अगर आपका वज़न अधिक है तो, योग एक्सपर्ट आनंदी महाजन की ये टिप्स आपको योगाभ्यास करते हुए अधिक सहज महसूस करने में मदद करेंगी।
सोचिए कि आप दूसरों से अधिक मेहनत कर रहे हैं- ऐसा सोचने से आपको राहत और सूकून महसूस होगा और आपको अपने वज़न की बहुत अधिक चिंता नहीं होगी। इस तरह आप अपना वर्कआउट अच्छे तरीके से कर पाएंगे और बेहतर नज़र आएंगे। अगर आपका वज़न आपकी योगा क्लास में दूसरों से 30 किग्रा अधिक है, तो आप अधिक मेहनत करेंगे ताकि आप अधिक कैलोरी बर्न कर सकें और अपनी बॉडी को शेप में ला सकें।
धीमी गति वाले योगासन करें- हमें ऐसा लगता है कि बेहतर परिणामों के लिए हमें तेज़ गति से और कठिन परिश्रम करना चाहिए। जहां विन्यास योग जैसे तेज़ माने जानेवाले योगासनों से आप अधिक कैलोरी बर्न कर सकती हैं वहीं धीमी गति से किए जानेवाले योगासन आपके शरीर का लचीलापन और स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं और साथ ही नर्वस सिस्टम को संतुलित बनाने और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इस तरह आपका वज़न भी तेज़ी से घटेगा। यिन योगा (yin yoga) जैसे धीमी गति वाले योगासन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
अपनी क्षमता में रहें- योगा करते हुए अपने शरीर की क्षमता का ध्यान रखें। बहुत अधिक स्ट्रेच न करें। अगर आपकी सहेली बहुत ही आसानी से उत्तरासन जैसे आसन कर लेती है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप भी देखादेखी वैसा ही करने लगें। ना ही आपको दुखी होने की आवश्यकता है कि आप ऐसा नहीं कर पा रहीं। कुछ दिनों बाद आप भी उस योगासन का अभ्यास कर पाएंगी।
प्रॉप्स का इस्तेमाल करें- आप स्ट्रैप और ब्लॉक जैसे प्रॉप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके हाथ पैरों तक नहीं पहुंच पाते तो स्ट्रैप का इस्तेमाल करें और अगर आप ज़मीन को नहीं छू पा रहे तो ब्लॉक्स की मदद लें। इसी तरह अगर आपके लिए ज़मीन से उठना मुश्किल है तो किसी कुर्सी की मदद लें। ये प्रॉप्स आपको योगासनों का अच्छी तरह अभ्यास करने में मदद करता है।
सही योगा टीचर ढूंढें- योगा करने के बाद आप खुद को ताज़ातरीन और नया सा महसूस करें यह काफी अहम है। इसलिए अगर आपको योगाभ्यास करके अच्छा महसूस नहीं हो रहा या आपको मज़ा नहीं आ रहा है तो आप एक नया योगा टीचर ढूंढें जिसके साथ आप आराम और मज़े से योगाभ्यास कर सकें। आप अपने योगा क्लास में शरीर को लेकर ज्यादा सचेत न हो।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock