... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
गर्मियों के मौसम में भारत के समुद्र तटीय इलाकों में आइस एप्पल( Ice apple) फल की बिक्री काफी बढ़ जाती है। शुगर पाम ट्री से मिलने वाला यह फल गूदेदार और जूस से भरा हुआ होता है। यह देखने में काफी हद तक लीची की तरह होता है इसे मराठी और हिंदी में टडगोला और तमिल में नुन्गु कहते हैं। गर्मियों के मौसम में इसके जूस को पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। भारत के अलग अलग हिस्सों में इसे रेफ्रेशिंग ड्रिंक के रूप में बेचा जाता है। इसके रस को महाराष्ट्र में नीरा, तेलुगु में थाटी कुल्लू और तमिल में पाथानीर नाम से पुकारते हैं।
आइस एप्पल फल के फायदे :
शरीर के तापमान को नियंत्रित रखना: यह फल आपको नेचुरल तरीके से ठंडा रखता है और गर्मियों के दिनों में आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है।
माइक्रोन्यूट्रीएन्ट से भरपूर: डॉ. नेहा संवाल्का बताती हैं कि इस फल में सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मिलते हैं जो आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस और तरल की मात्रा को बनाये रखते हैं। इसलिए गर्मियों में टडगोला को डिहाइड्रेशन और थकान से बचने के लिये इस्तेमाल किया जाता है।
आइस एप्पल के जूस (नीरा) के फायदे:
डिहाइड्रेशन से बचाव: सुबह सुबह इस फल के जूस को इकठ्ठा करके इसे पीना आपको ताजगी से भर देगा और रोजाना एक गिलास इस जूस को पीना आपको डिहाइड्रेशन से बचाये रखता है।
उर्जा का अच्छा स्रोत: इस जूस से बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी मिलती है जो पूरे दिन आपको एनर्जी से भरपूर रखती है और आपको थकान से दूर रखती है।
हालांकि डॉ संवाल्का बताती हैं कि जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं वे इस जूस को ना पियें क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में शुगर और कैलोरी पायी जाती है।
चित्र स्रोत: Shutterstock