ज्यादा चीनी और नमक खाने की आदत से ऐसे पाएं छुटकारा

कम नमक और चीनी के बिना भी आप इस तरह healthy और tasty foods खा सकते हैं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

नमक और चीनी के बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। नमक सोडियम और क्लोराइड में टूट जाता है। सोडियम इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने, जबकि क्लोराइड पाचन तंत्र में एसिड का एक हिस्सा बन जाता है और पोषक तत्व के अवशोषण में मदद करता है। चीनी एक सरल कार्बोहाइड्रेट है, जिससे ऊर्जा मिलती है। हालांकि कृत्रिम और रिफाइंड चीनी खाने से वजन बढ़ सकता है। ज्यादा नमक और चीनी से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। क्या आपको पता हैनमक खाने से भी बढ़ता है मोटापा? ज्यादा चीनी खाने से धमनियों को नुकसान हो सकता है जबकि अधिक नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए हार्ट डिजीज़ से बचने के लिए कम नमक और चीनी वाली डायट लेनी चाहिए। करनाल स्थित भारती हॉस्पिटल में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर संजय कालरा  आपको बता रहे हैं कि खाने में नमक और चीनी की मात्रा को कैसे बैलेंस किया जा सकता है।

ऐसा माना जाता है भारतीय व्यंजनों में नमक का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है और केवल नमक से ही खाने को बेहतर बनाया जा सकता है। हालांकि यह सच नहीं है। ठीक यही नियम चीनी में भी लागू होता है, विशेषकर रिफाइंड शुगर के मामले में। आप अपने खाने को नमक और चीनी का कम इस्तेमाल करके भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-

फल और सब्जियां ज्यादा खाएं- सुनिश्चित करें कि आपकी आधी प्लेट में ताजे फल और सब्जियां होनी चाहिए। इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। फल-सब्जियों में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक है। फाइबर से आपका पेट भरा रहता है और आपके खाने की लालसा कम होती है। इसके अलावा ये चीजें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती हैं।

खाने की लालसा पर कंट्रोल करें- अधिकतर लोगों को चिप्स और आइसक्रीम जैसी नमकीन और मीठी चीजें खाने का ज्यादा शौक होता है। इन चीजों से आपका पेट भी नहीं भरता और केवल कैलोरी मिलती है। इसलिए शुगर और साल्ट से भरपूर जैसे- सोडा, मीठी चाय, आलू चिप्स और नमकीन नट्स आदि खाने से बचना चाहिए। केवल घर पर बना ही खाने खाएं। अगर बीच में कभी भूख लगती है, तो आप सलाद, सैंडविच और फल ही खाएं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source