Estrogen लेवल को संतुलित करने और प्रेगनेंट होने मे मदद करते हैं ये योगासन

जानू शीर्षासन में सिर, गर्दन, कमर, रीढ़ की हड्डियो का व्यायाम होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

क्या आप जानते हैं कि एस्ट्रोजन किस तरह आपके शरीर को प्रभावित करता है? हम बताते हैं। इससे वजन में बदलाव आ सकते हैं, आपको इनफर्टिलिटी या कैंसर तक की समस्या हो सकती है। जहां कई प्राकृतिक चीज़ों की वजह से ये समस्याएं और गंभीर हो सकती है वहीं योग इसके उपचार में मदद करता है। योग एक्सपर्ट रमन मिश्रा बता रहे हैं ऐसे ही योगासनों के बारे में जो एस्ट्रोजन का स्तर बनाने में मदद करता है।

पश्चिमोत्तासन- यह आसन पीयूष ग्रंथि या पिट्यूटरी (pituitary ) और एड्रेनल ग्लैंड्स को शांत करता है। साथ ही एस्ट्रोजन हार्मोन्स के निर्माण में मदद करता है।

Paschimottanasana for pregnancy Hindi

अभ्यास का तरीका

पालथी मारकर सीधा बैठें। अब अपने पैरों को सामने की तरफ सीधा फैलायें। ध्यान रखें पांव को ऐसे रखें कि आपके पांव की उंगलियां छत की तरफ हों। सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर उठाएं। धीरे-धीरे सांस छोड़ें। अपनी पीठ सीधी रखें।अब धीरे-धीरे सांस छोड़े और नीचे की और झुकें। आपके माथे से ज़मीन को छूने की कोशिश करें। सांस रोककर इस स्थिति में10 -15 सेंकड रहें। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पुरानी स्थिति में जाएं। इस आसान को5 -6 बार दोहराएं।

जानू शीर्षासन - इस आसान से न केवल एस्ट्रोजन के निर्माण में मदद होती है बल्कि यह यह थाइमस, थायरॉइड, किडनी और पैन्क्रीअस जैसी समस्याओं में  राहत दिलाता है। साथ ही ब्लड शुगर को संतुलित करता है।

Janu-sirsasana for pregnancy Hindi

अभ्यास का तरीका

सामने की तरफ पैरों को खींचकर बैठें । सांस लें और अपने दाहिने घुटने को मोड़े। दाहिने पैर को अपने मूलाधार या पेरिनियम (perineum) के पास रखें। सांस छोड़ें और दाहिने पैर को बाहर की तरफ ले जाएं। इस स्थिति में दाहिना पैर बाएं पैर की जांघ के नीचे होगा। जबकि दाहिने पैर का निचला हिस्सा ज़मीन पर होगा।

बायां पैर मोडें, दाहिनी जांघ को नीचे की तरफ दबाइये और पीठ सीधी रखें।

सांस छोड़ते हुए बायीं ओर थोड़ा  मुड़ें और हिप्स की मदद से पीछे झुकें।

अपनी पीठ सीधी रखें, सीना चौड़ा और कंधे नीचे की ओर रखें,  अपने चेहरे को आराम दें।

1-3 मिनटों तक इसी स्थिति में रहें। थायरॉइड की समस्या में राहत के लिए इस आसान का अभ्यास करें।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari.

 चित्रस्रोत -Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source