वजन कम करने के लिये हर दो घंटे में खायें

क्या आपको पता है की लम्बे समय तक भूखा रह कर आप अपने फैट को बढ़ा रहे हैं ? जानिये खाते हुए कैसे वजन कम करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

डाइट हमारी ज़िन्दगी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है, और यह तब और ज़रूरी हो जाती है  जब आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हों। अगर आप अच्छे से डाइट नहीं ले रहे हैं तो भले ही आप रोजाना 45 मिनट की एक्सरसाइज करते हों फिर भी आपको वजन कम करने में मुश्किल ही होगी। सही खाना खाने का मतलब यह नहीं है कि आप दिन में 4 बार खायें या भारी नाश्ता करके फिर दिन भर खाना ही न खायें। अगर आप यह सोचते हैं की 6 घंटों के अंतराल पर खाने से यह शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करेगा तो आप गलत हैं। आपके शरीर को सिर्फ आपके दिन भर के काम को करने के लिए ही ऊर्जा की ज़रूरत नहीं होती बल्कि इसके अपने काम जैसे की सांस लेना या पाचन क्रिया के लिए भी ऊर्जा की पर्याप्त मात्रा चाहिये।

हाल ही में आयोजित एक सेमिनार ‘लेट्स टॉक विथ न्यूट्रीशिनिस्ट पूजा मखीजा’ में वह बतातीं है की हम लोगों को दिन में दो बार क्यों खाना चाहिये?

वह बताती है कि जब आप लम्बे समय तक नही खाते हैं जैसे कि 5-6 घंटों तक, तब आपका शरीर बिल्कुल थक जाता है, क्योंकि आप उसे सही से चलने के लिए ज़रूरी ईधन नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा जब आप कई घंटों तक कुछ भी नहीं खाते हैं तो आपके खून का ग्लूकोज लेवल काफी नीचे चला जाता है और जैसे ही इतने देर के बाद आप कुछ खाते हैं तो ग्लूकोज लेवल अचानक से बढ़ जाता है। अचानक से ग्लूकोज बढ़ने के कारण आपका शरीर उसका सही उपयोग करने के लिए अधिक मात्रा में इंसुलिन हार्मोन का उत्सर्जन करता है। अधिक मात्रा में इंसुलिन बनने के कारण यह आपके शरीर में फैट को आसानी से स्टोर करने में मदद करता है जिससे आपके वजन कम करने के प्रयासों पर पानी फिर जाता है।पढ़ें - वजन कम करने के लिए खाइये ये 7 फल

इसलिए अगर आप हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते रहते हैं तो इससे आपके शरीर को दिन भर के कामों को करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्जा मिलती रहती है। यह आपके मेटाबोलिज्म को भी सही रखता है और आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को भी नियंत्रित रखता है जिसके परिणामस्वरूप यह आपके शरीर में फैट को जमा होने से रोकता है। इसलिए वजन कम करने के लिए हर दो घंटे में खाने के नियम को अपनायें।

मूल स्रोत - Weight Loss Tip #104 — Eat every two hours

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source