वजन कम करने के लिए जानिये कैसे बढ़ाएं रनिंग स्पीड

रनिंग से एक रात पहले कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें खाएं इससे अगली सुबह तेज दौड़ने में मदद मिलती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 10, 2017 3:34 PM IST

जब आप वजन कम करने के बारे में प्लान करते हैं तो उस समय आप योग, एक्सरसाइज, जिम सब कुछ एक साथ शुरू कर देते हैं। हालांकि ये सारी चीजें वजन कम करने के लिए बहुत ज़रूरी है लेकिन सबसे ज्यादा ज़रूरी है रनिंग करना। रनिंग से जितनी तेजी से आप कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं उतना किसी और एक्सरसाइज से संभव नहीं है। अगर आप भी रनिंग करके अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले दौड़ते समय अपनी स्पीड बढायें। जाने माने मैराथन रनर परमीत सिंह यहां तेज दौड़ने से जुड़े कुछ ज़रूरी टिप्स बता रहे हैं।

कार्बोहाइड्रेट का सेवन: तेज दौड़ने के लिए बहुत ज्यादा एनर्जी की ज़रूरत होती है और सबसे ज्यादा एनर्जी आपको कार्बोहाइड्रेट से ही मिल पाती है। इसलिए जब आपको सुबह रनिंग करनी हो तो उसके एक रात पहले आप अपनी डायट में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करें। अपनी डायट में किनोवा और ब्राउन राइस जैसी चीजों को शामिल करें जिससे अगली सुबह दौड़ते समय आप फुल स्पीड से दौड़ सकें।

वेट ट्रेनिंग: अगर आप दौड़ते समय अपनी स्पीड तेज करना चाहते हैं तो आप जिम करते समय हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट ज्यादा से ज्यादा करें। ऐसे वर्कआउट से आपकी दौड़ने की क्षमता बढ़ती है और शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। इसलिए वर्कआउट के दौरान स्केवट्स और डेड लिफ्ट अधिक से अधिक करें।

मिरर के सामने दौड़ें : दौड़ते समय बॉडी पोस्चर पर विशेष ध्यान देना चाहिए इसलिए जब भी दौड़ने की प्रैक्टिस करें तो शुरुवात में मिरर के सामने दौड़ें। दौड़ते समय इस बात पर ध्यान दें कि आपके घुटने ऊपर उठते समय जांघों से समकोण की दिशा में हो वहीँ आपके हाथ कभी भी आपकी ठोढ़ी से ऊपर नहीं जाने चाहिए। कुछ दिन ऐसे मिरर के सामने प्रैक्टिस कर लेने के बाद ही आप आउटडोर रनिंग करें जिससे आपका बॉडी पोश्चर मेन्टेन रहे।

ट्रेडमिल पर दौड़ना: अगर आप ऐसी किसी जगह रहते हैं जहाँ आप बाहर जाकर रनिंग नहीं कर सकते हैं तो आप जिम में जाकर ट्रेडमिल पर रनिंग कर सकते हैं। ट्रेडमिल की सबसे अच्छी खासियत होती है कि आप उसमें अपनी स्पीड भी देख सकते हैं और कितनी दूरी तय की है यह भी पता लगा सकते हैं। इससे आपको स्पीड बढ़ाने के लिए मोटिवेशन मिलती रहती है। शुरुवात में धीमी गति से दौड़ें और फिर धीरे धीरे अपनी स्पीड बढ़ाये।

अपने लक्ष्य से भटकें नहीं: जिस लक्ष्य को आपने चुना है उसको पाने की हमेशा कल्पना करते रहें इससे आपको मोटिवेशन मिलती रहती है। जैसे आप वजन कम करना चाहते हैं या मैराथन रेस जीतना चाहते हैं तो इसके लिए कल्पना को खुद को जीतता हुआ देखें। इससे आपको सकारात्मक उर्जा मिलती है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source