... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
अक्सर लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि उन्हें मेडिटेशन यानि ध्यान केंद्रित करने में बहुत मुश्किल होती है। आपको बता दें कि मेडिटेशन का मतलब एकाग्रता नहीं है बल्कि ये एक क्रिया है जिसमें कुछ और काम नहीं किया जाता। इसे बहुत सरलता से किया जा सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि ध्यान लगाने के दौरान कई तरह के विचार आपका ध्यान भंग कर सकते हैं लेकिन बाद में आप रिफ्रेश ही महसूस करते हैं। पहले मुझे भी इस तरह की समस्या होती थी। लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास होने लगा कि ये इस दौरान दिमाग में आने वाले विभिन्न विचारों को दरकिनार करना ही बेहतर है। मैं अपने अनुभव पर आपको बता रहा हूं कि मेडिटेशन के लिए आंखें बंद करने के बाद अगले आधे घंटे तक आपके मन में क्या-क्या विचार आ सकते हैं और वो कैसे गायब हो सकते हैं।
पहले 10 मिनट
जब मैंने ध्यान लगाने की शुरुआत की थी, तब मेरे लिए शुरूआती कुछ मिनट तक आराम से बैठना और फोकस करना बहुत मुश्किल होता था। कई बार मैं अपने विचारों पर काबू नहीं रख पाता था। उदहारण के लिए इस दौरान मैं अपने काम को लेकर कुछ नहीं सोचना चाहता था लेकिन इसका ही ज्यादा ख्याल आता था। कई बार मुझे गुस्सा, उदासी और चिंता होने लगती थी। लेकिन धीरे-धीरे मैंने इन विचारों का विरोध करना बंद कर दिया। वास्तव में जब आप ध्यान लगाने लगते हैं, तो इस तरह के विचार अपने आप गायब हो जाते हैं।
अगले 10 मिनट
अगले कुछ मिनट बाद मेरा दिमाग खाली हो जाता है। यह पूरी तरह शांत हो जाता है। यह वो समय होता है, जब मैं ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकता हूं। मेरा दिमाग एकीकृत, आत्मनिरीक्षण और खुला हुआ महसूस करता है। इस समय मुझे ज्यादा खुशी, संतुष्टि और आनंद की प्राप्ति होती है।
अंतिम 10 मिनट
अंतिम कुछ मिनट बाद मुझे यह महसूस नहीं होता है कि मैं कौन था और मैं क्या था। इस दौरान मैं एक ऐसी अवस्था में होता हूं, जहां मुझे बहुत ज्यादा आराम मिलता है और मैं संसार की तमाम चिंताओं को पीछे छोड़ चुका होता हूं। वास्तव में यह उच्च तीव्रता की एकाग्रता वाली अवस्था होती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock