... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English.
हम सभी जानते है कि वज़न घटाना एक मुश्किल का काम है। विशेषकर जब वज़न हद से ज़्यादा हो। उन लोगों के लिए वज़न घटाना और भी मुश्किल होता है जब यम्मी और अनहेल्दी खाना के आदि है। इस वक्त आपको प्रेरणा की ज़रूरत है जिनसे प्रेरित होकर कई किलो तक वज़न घटाया जा सकता है। शायद आप 31 वर्षीय प्रोफेशनल रोहण भाटिया के बारे में जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे कि कैसे उन्होंने डेढ़ साल में 25 किलो वज़न घटाया। उन्होंने अपने इंटरव्यु इस बारे में हमें पूरी जानकारी दी-
आपने वज़न घटाने का इरादा कैसे किया?
2008 साल में मेरा ब्रेकअप हुआ था। और उस वक्त मैं बहुत उदास था। मैं एक दिन ब्रेकअप के बाद शर्ट उतारकर नहाने के लिए खड़ा हुआ था। आईने में खुद को देखकर बहुत बूरा लगा मुझे। उस वक्त मेरा वज़न 115 किलोग्राम था। ब्रेक के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि चेंज की ज़रूरत है।
आपने कैसे इसकी शुरूआत की?
आज मैं 90 किलो का हूँ और डेढ़ साल में मैंने 25 किलो वज़न घटाया। वैसे तो यह वज़न सुनने में ज्यादा लग रहा है, लेकिन मेरे लंबाई 6’2″ के हिसाब से यह सही है।
जब मैंने यह काम करना शुरू किया तब यह बहुत मुश्किल का काम लग रहा था। मेरे घुटने, पीठ बहुत दर्द करने लगे। लेकिन मुझे इस बात का एहसास हुआ कि यह दर्द स्थाई नहीं है। जैसा कि सबको पता है कि एक्सरसाइज़ करने से दर्द तो होता ही है, इतना कि शरीर को हिलाना मुश्किल हो जाता है। जब दर्द असहनीय न हो जाय तब ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसलिए मैंने इसको धीरे-धीरे करना शुरू किया। मैंने एक बात का एहसास किया है कि यह कोई प्रतियोगिता नहीं है सिर्फ खुद के लिए है। अगर आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए छोटा-सा ब्रेक ले लीजिए।
मैंने जिम जाना शुरू किया। वहाँ मैं ट्रेडमील पर चलकर कार्डियो करता था और वेट उठाता था।लेकिन यह वज़न घटाने के लिए काफी नहीं था।
इसके अलावा डायट पर भी ध्यान देने की ज़रूरत थी। बाहर जाकर कुछ फ्राइ किया हुआ चीज खाने के जगह पर ग्रिल्ड किया हुआ चिकन, सलाद लेना पसंद करने लगा। वाइट राइस के जगह पर ब्राउन राइस लेने लगा।
पहले तो वज़न जल्दी घटने लगा जो मुझे इस ओर बढ़ने में प्रेरित करने लगा। मैंने 90 को अपना टार्गेट बनाया और भी मेहनत करना शुरू कर दिया।
मेरा विश्वास यह है कि एक वक्त के बाद वज़न कोई मुल्य नहीं रखता है। आपका खुद का हेल्दी महसूस करना ज्यादा मतलब रखता है।
क्या ट्रेनर या डाइटिशियन की ज़रूरत होती है? आपने क्या किया?
मैंने यह काम खुद किया क्योंकि उस वक्त मैं एक स्टुडेंट था और एक ट्रेनर हायर करना मेरे लिए मुश्किल था। मैं तो इस बात का सलाह दूंगा कि आप दो-तीन महीने में एक बार ट्रेनर से कंसल्टेशन के लिए जायें, वे आपको सही तरह के एक्सरसाइज़ करने की सलाह देंगे।
डायट के बारे में कहे तो मैंने इस बारे में थोड़ा रिसर्च किया। यह आप पर निर्भर करता है कि क्या खाना चाहते हैं। मैं लोगों से यह कहना चाहता हूं कि कभी भी फैड डायट्स से दूर रहें क्योंकि इसका बहुत ज्यादा दिनों तक यह काम नहीं करता है। एक बार जब आप इसको करना बंद कर देते हैं तब वज़न फिर से बढ़ने लगता है। मेरा सोचना यह है कि लोग लंबे समय तक हेल्दी और फिट रहना पसंद करते हैं।
तो आपकी वज़न घटाने की यात्रा कैसी रही?
पहले तो यह बहुत कठीन था क्योंकि इसको करने का धैर्य और एनर्जी कम था। बार-बार ठोकर खाता था और अपने मन की शक्ति को बढ़ाता था। मांसपेशियों में दर्द होता था लेकिन जैसे ही इसको करना जारी रखा मुझे वर्कआउट करने की ज़रूरत महसूस होने लगी। एक दिन भी छुटने पर अच्छा नहीं लगता था।
आपकी जिंदगी कैसे बदली?
मेरा आत्मविश्वास बढ़ने लगा। मुझे बेहद खुशी मिली और पॉज़िटिव अनुभाव होने लगा। मेरी जिंदगी पहले से परफेक्ट हो गई। मुझे स्टाइलिश लुक के कपड़े फिट आने लगे।
मैं हेल्दी महसूस करने लगा। लेकिन मुझे यह पता है कि मेरे उम्र के लोगों में इतनी धैर्य बहुत कम होता है।
वज़न को घटाने के लिए क्या करना चाहिए और कैसे फिट रहना चाहिए?
एक बार वज़न घटना शुरू होने पर आप रूक नहीं सकते। आपको एक मंजिल तय करना पड़ेगा।
आज जब मेरा पूरा वज़न घट गया है तब भी मैं हेल्दी खाना ही खाता हूँ फ्राइड फूड्स से दूर रहता हूं। मुझे मीठा खाना बहुत अच्छा लगता है, इसलिए जिस दिन भी मैं मीठा खाता हूं अगले दिन ज्यादा वर्कआउट करता हूं।
वर्कआउट के लिए मैं एक विशेष प्रकार का एक्सरसाइज़ करता हूं। मुझे जिम जाना अच्छा नहीं लगता है इसलिए स्पोर्ट खेलता हूं। सीढ़ी से चढ़ता हूं, वाक करता हूं यानि मैं अपना रूटीन अपने रूची के अनुसार बदलता रहता हूं जो बेहतर हो।
वज़न घटाने वालों के लिए आपका क्या सलाह होगा?
मैं एक ही बात कहना चाहूंगा कि यह काम आप खुद के लिए करें और खुश रहने के लिए करें। बहुत सारे लोगों की सलाह न सूनें। खुद रिसर्च करें क्योंकि आप अपने बॉडी को जानें क्योंकि आपको खुद के लिए करना है दूसरे के लिए नहीं।
शारीरिक रूप से बदलाव वज़न घटाने से ज्यादा ज़रूरी होता है। मानसिक रूप से सकारात्मक रहना सबसे ज़रूरी होता है, तभी शरीर सही तरह से काम करेगा। फिर देखिये आपकी वज़न घटाने की यात्रा कितनी सफल होगी। पढ़े- बिना जिम गए इस लड़की ने कैसे घटाया 23 किलो वज़न? आइये जानें
मूल स्रोत-How this 115 kg man lost weight will motivate you
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।