मीठी-मीठी शहद की एक चम्मच में होती है कितनी कैलोरी?

अधिक कैलोरी के बावजूद क्यों नहीं करती शहद आपको मोटा। जानिये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:12 PM IST

Read this in English

वज़न कम करने के लिए बहुत से लोग शहद का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपने वेट लॉस प्लान में शहद को शामिल कर रहे हैं तो सबसे पहले आपके लिए ये जानना ज़रूरी है कि इसमें कितनी कैलोरी होती है। पहले भारतीय न्यूट्रीशन ट्रैकर हेल्दीफाय मी के अनुसार, एक चम्मच शुद्ध शहद में 64 कैलोरी होती हैं। इसमें मौजूद कैलोरी का ज्यादातर हिस्सा शुगर और थोड़े से प्रोटीन के रूप में कार्बोहाइड्रेट से आता है। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने का नुस्ख़ा #51: अदरक और शहद का मिश्रण कैसे घटाता है वज़न)

हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि अगर आप डायटिंग कर रहे हैं तो अपने डेली डायट प्लान से शहद को हटा दें। शहद किसी भी नेचुरल शुगर से अधिक हेल्दी होता है। ये न सिर्फ तुरंत एनर्जी देता है बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाता है। इसमें बहुत से एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो आपको दांतों के इंफेक्शन से बचा सकते हैं और इसमें मौजूद फेनल (phenol) जैसे तत्व कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने का नुस्ख़ा #28: शहद और नींबू के मिश्रण से वज़न घटाएं)

टिप्स

  • एक दिन में 5 चम्मच से अधिक शहद का सेवन न करें, इससे पेट की समस्याएं जैसे कि दस्त, पेट में मरोड़ आदि हो सकती हैं। बेहतर रहेगा अगर आप दिन में 2-3 चम्मच शहद का इस्तेमाल ही करें।

  • अगर आप अपनी पाचन क्रिया को दुरुस्त और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रखना चाहते हैं  रोज सुबह खाली पानी में पेट शहद और इलायची को मिलाकर पियें।

मूल स्रोत - How many calories does a tablespoon of honey have?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source