... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
सौंफ का इस्तेमाल भारत के अधिकांश जगहों पर माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। यह न सिर्फ हमारी साँसों की बदबू को दूर करती है बल्कि हमारे पाचन को भी सही रखती है। इसीलिए आपने कई जगह यह देखा होगा कि लोग खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करते हैं। सौंफ आपको गैस की समस्या से भी दूर रखती है। गर्मियों के मौसम में सौंफ की शर्बत बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है, खासकर गुजराती घरों में यह शर्बत बहुत ज्यादा प्रचलित है।
मथुरा के नयति हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉ. आस्था शर्मा बताती हैं कि सौंफ पोषक तत्वों और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और यह हमारे शरीर को बहुत ज्यादा ठंडक प्रदान करते हैं। गर्मियों के दिनों में जब आप बहुत थक गये हों तो सौंफ के शर्बत को पीने से यह आपके शरीर की गर्मी को कम करता है और शरीर के साथ-साथ आपके दिमाग को भी ताजगी से भर देता है। ये बीज हमारी सांसो की बदबू को दूर करके हमारे मुंह की सफाई को नियंत्रित रखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ तीनो तरह के दोषों को भी दूर करती है और शरीर की गर्मी को शांत रखती है।
सौंफ का शर्बत कैसे बनायें: सौंफ का शर्बत बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे पानी में उबालकर फिर ठंडा कर लें या रात भर इसे पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे छानकर पी लें। बच्चों के लिये आप इसमें एक चम्मच शुगर या शहद मिला दें। इसे ठंडा करके पीने से यह और ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।शर्बत को और सुगंधित बनाने के लिये आप सौंफ को पहले किसी पैन में डालकर भून लें फिर इसका शर्बत बनाएं।
चित्र स्रोत: Shutterstock