
Also Read
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta.
ऐसा कौन होगा जो वज़न घटाकर खुद को हिरोइन की तरह स्लिम ट्रिम दिखना नहीं चाहेगा! जिसका भी वज़न बढ़ रहा होता है वे तरह-तरह के प्लान बनाते हैं और थोड़े दिनों के बाद अपना धैर्य खोकर वहीं के वहीं सिर पीटते हुए रह जाते हैं। इसके लिए आपको एक मोटिवेशन या प्रेरणा की ज़रूरत होती है जिसको पढ़कर या देखकर ऐसा महसूस हो कि अगर वह कर पाती है मैं क्यों नहीं। ऐसी ही सुबिया सिद्दीकी की सच्ची कहानी है जिन्होंने सिर्फ 6 महीने में 33 किलो वज़न घटाया था वह भी पीसीओसी से लड़ते हुए। इस बीमारी में इंसान का वज़न बढ़ता जाता है।
सुबिया के अपने शब्दों में ये है कहानी!
मेरे हर साल का न्यू ईयर रिसोल्युशन होता था वज़न घटाना। 26 साल के उम्र में ही मेरा वज़न 106 किलो था। मुझे पीसीओएस (PCOS) और इंसुलिन रेसिस्टेंट (insulin resistant )था। इसके अलावा दमा यानि अस्थमा की बीमारी भी थी। इन सभी कारणों से मेरा वज़न भी बढ़ता जा रहा था। इसके साथ मुझे एपीटैक्सिस (epistaxis) था जिसके कारण नाक से खून निकलता था। मुझे इस बात का एहसास हुआ कि फिट होना बहुत ज़रूरी है और इसी समय होना है।
दूसरे मोटे लोगों की तरह मेरे मोटापे का भी मजाक उड़ाया जाता था। ये मजाक मुझे बहुत अपसेट करता था, लेकिन मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की। बाद में मैंने ये निर्णय लिया कि इस परिस्थिति को बदलना होगा। समाज के तरफ से रिजेक्शन भी बहुत माइने रखता है।
दिसम्बर 2015 में मैंने पक्का निर्णय लिया कि मुझे वज़न पूरी तरह से घटाना है। इसके पहले जब भी मैंने वज़न घटाने की कोशिश की अप्रशिक्षित ट्रेनर के कारण मुझे बहुत बार चोट लगी थी। इसके लिए लंबे समय तक रेस्ट और फिजियोथेरपी करना पड़ा था मुझे। मुझे लगा कि मैं इसको लेकर कुछ ज्यादा ही बहाना बना रही हूं, इसके लिए मैंने डायट और वर्कआउट प्रोग्राम करना शुरू किया।
मेरा वर्कआउट प्रोग्राम कुछ इस तरह था-
• तीन हफ्ते एन्ड्रीयू डिसूजा द्वारा बॉडी वेट- (15 reps x 2 sets)। मैंने धीरे-धीरे रेप्स का नंबर बढ़ाया और 25 reps x 3 sets and 25 reps x 4 sets किया।
• लेटकर साइड में पैर को उठाया
• लेटकर सामने की तरफ पैर को उठाया
• खड़े होकर पैर को उठायें
• खड़े होकर घुटनों को उठायें
• प्लांक (30 seconds × 3 sets) और 45 सेकेंड में 1 min x 4sets
इन एक्सरसाइजों को करने से मेरे मसल्स को स्ट्रेंथ मिला और मेरा बॉडी सिकुड़ने लगा या चर्बी कम होने लगी।
पहले चरण में सफल होने के बाद मैंने जिम ज्वाइन किया और मेरे ट्रेनर अभिजीत दलवी ने मुझे ट्रेनिंग देना शुरू किया। उनके निर्देशन में काम करके मुझे बहुत कुछ जानने को मिला। मैनें छह महीने में 33 किलो वज़न घटाया। 45 मिनट कार्डियो करने के साथ हफ़्ते में छह दिन तक मैं वर्कआउट करती थी और चार दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती थी। संडे में पूरी तरह से आराम करती थी।
मेरा डायट प्लान इस तरह से था-
सुबह- 2 गिलास (300 एमएल) पानी खाली पेट।
नाश्ता- 3 बड़े चम्मच ओट्स और 3 अंडे की सफेदी, प्याज, धनिया और हरी मिर्च का ऑमलेट। नाश्ते में ब्रेड या रोटी नहीं खाती थी। नाश्ता करने के दो घंटे बाद मैं दो गिलास पानी पीती थी।
लंच- बिना ड्रेसिंग के एक बाउल कच्चा सलाद। एक छोटा बाउल दाल तड़के के साथ+3-4 टुकड़ा पनीर या चिकन का टुकड़ा + एक रोटी। खाने के दो घंटे के बाद दो गिलास पानी।
शाम का स्नैक्स- 5 बजे के लगभग 3 आलमंड, 2 अखरोट और 2 प्रून्स।
डिनर- डिनर में हल्का ही खाती थी। स्टीम्ड सलाद, 2 मिडियम साइज की मछली या 2 टुकड़ा पनीर या चिकन या टोफू और एक बाउल दाल। डिनर में चावल या रोटी नहीं लेती थी। 8 बजे तक खा लेती थी। खाने के दो घंटे बाद दो गिलास पानी पीती थी।
मैं अपने डायट का पालन और एक्सरसाइज़ का पालन स्ट्रिक्टली करती थी। इस काम में मेरी मां मेरी मोटिवेटर है। मेरी दोस्त और न्यूट्रिशनिस्ट अंजुम शेख ने भी बहुत साथ दिया। साथ ही डॉ. नाजमा मुंशी होमोपैथ डॉक्टर ने एपीटैक्सिश और पीसीओएस को ठीक करने में मेरी बहुत मदद की।
आज मैं 73 किलो की हूं और तीन से चार महीनों में 17 किलो और वज़न घटाना है। सबसे अच्छी बात ये है कि वज़न घटाने के कारण मेरी बहुत बीमारियां ठीक हो गई है। मैं हर कपड़े में फिट नजर आती हूं। मैंने अपने वेट लॉस स्टोरी को सबसे शेयर करनी की सोची ताकि बहुत लोगों को इससे प्रेरणा मिले।
चित्र स्रोत: Subia Siddique