आपकी बॉडी शेप सेब या नाशपाती की तरह गोलमटोल है? ऐसे पाएं सही शेप

गोलमटोल थुलथुले शरीर से छुटकारा पाने और बेहतर शेप देने के लिए करें यह एक्सरसाइज

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

हर किसी का बॉडी टाइप एक जैसा नहीं होता है। आपको अपनी फिजिक के आधार पर वर्कआउट की जरूरत होती है। इसके लिए आपको वजन घटाने की एक्सरसाइजकरनी पड़ती हैं। इसके अलावा आपको कुछ एक्सरसाइज का विशेष ध्यान रखना होता है। फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह  विभिन्न बॉडी टाइप के हिसाब से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट प्लान बता रही हैं।

1) नाशपाती के आकार का शरीर

अगर आपके शरीर का निचला हिस्सा चौड़ा है तो आपके शरीर का आकार नाशपाती के जैसा होता है। इसलिए आपका लक्ष्य अपने शरीर के निचले हिस्से को सही करने का होना चाहिए।

यह है आपका वर्कआउट प्लान

  • लोअर बॉडी को टोन करने की कंपाउंड एक्सरसाइज़ जैसे- स्क्वाट और लन्ज करें। इन्हें करने के लिए हल्का वजन उठाएं। इससे आपके ग्लट्स, क्वाड्रिकसेप्स और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को एक्टिव करने में मदद मिलती है।
  • शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से का संतुलन बनाने के लिए अपर बॉडी वर्कआउट के लिए वजन बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आप भारी वजन के साथ बेंट ओवर रो और बाइसेप कर्ल्स करें। सभी एक्सरसाइज़ का बैक टू बैक 15 रिपिटेशन का एक सेट करें।

2) सेब के आकार का शरीर

अगर आपके शरीर के बीच यानि पेट और कमर के आसपास बहुत ज्यादा वजन है, तो आपके शरीर का आकार सेब के आकार का है। इसे सही आकार में लाने के लिए आपको पूरे शरीर से फैट कम करना होता है।

यह है आपका वर्कआउट प्लान

  • कोर को मजबूत करने के लिए प्लैंक करें और कमर के चारों तरफ मसल्स को टाइट बनाएं।
  • इसके अलावा लोअर बॉडी की मसल्स बनाने के लिए कंपाउंड एक्सरसाइज़ जैसे- स्क्वट, लन्ज और डेडलिफ्ट करें। सभी एक्सरसाइज़ के दस-दस के तीन सेट करें।

3) केले के आकार का शरीर

अगर आपके कंधे बड़े हैं और हिप्स छोटे हैं, तो आपका शरीर केले के आकार जैसा नजर आता है। हालांकि आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के जरिए अपने शरीर को सही आकार में ला सकते हैं। इसके लिए आपको कंपाउंड लोअर बॉडी एक्सरसाइज़ पर फोकस करना होगा।

यह है आपका वर्कआउट प्लान

  • इसके लिए आप वजन के साथ डेडलिफ्ट्स और लन्ज करें और ध्यान रहे कि सेट के बीच में रेस्ट करें।
  • इसके अलावा अपर बॉडी स्ट्रेंथ को बिल्ड करने के लिए पुशअप्स करें। 12-12 के तीन सेट करें और हर सेट में एक मिनट का गैप रखें।

4) सुडौल शरीर

छोटी कमर और हिप्स वाले लोग इस दायरे में आते हैं। बहुत से लोग इन हिस्सों में वजन बढ़ाना चाहते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आपको मदद मिल सकती है। इससे आर्म्स, लेग्स, हिप्स, शोल्डर्स, बैक और चेस्ट पर काम होता है।

यह है आपका वर्कआउट प्लान

  • स्क्वाट और लन्ज से आपको अपने ग्लट्स बिल्ड करने में और बॉडी को सही शेप देने में मदद मिलती है। पतली कमर पाने का यह अच्छा तरीका है।
  • वी शेप बॉडी पाने के लिए शोल्डर प्रेस, लेटरल रेसेस और अपराइट रो करें। इन एक्सरसाइज़ से बैक, शोल्डर्स और चेस्ट की मसल्स पर काम होता है और आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 15 का एक सेट करें और उसके बाद आप कुछ सेट और जोड़ सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source