रोजाना 8 गिलास पानी पीने के 7 बेहतर तरीके

क्या आप जानते हैं कि रोजाना 8 गिलास पानी नहीं पीने से कितने नुकसान हो सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

आप रोजाना कितना पानी पीते हैं? क्या आप पानी पीने के फायदेजानते हैं? क्या आप जानते हैं कि रोजाना पुरुषों को तीन लीटर और महिलाओं को ढाई लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप इससे कम पानी पीते हैं या आपको पानी पीने में मुश्किल होती है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स दे रहे हैं जिनसे आपको रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पीने में मदद मिल सकती है।

1) अपने पास पानी की बोतल रखें- हमेशा अपने डेस्क और बिस्तर के पास पानी की बोतल रखें। जाहिर है अगर पानी आपके पास होगा, तो आप जरूर पियेंगे। ऐसे में संभावना है कि आप पर्याप्त पानी पी लें।

2) रिमाइंडर सेट करें- पानी पीने के लिए अलार्म सेट कर लें। इससे आपको याद रहेगा कि आपको हर एक आधे या एक घंटे में पानी पीना है।

3) नोट बनाकर रखें- अपनी ऑफिस के डेस्क, स्टडी टेबल और ऐसी जगह जहां आप ज्यादा समय बिताते हैं, वहां एक रिमाइंडर नोट बनाकर चिपका लें। इससे आपको पानी पीने का समय याद रहेगा।

4) अपने आप को पानी पीने के लाभ याद दिलाते रहें- पानी पीने से स्किन पर ग्लो आता है और आप हाइड्रेटेड रहते हैं। इतना ही नहीं पानी पीने से वजन भी कम हो सकता है। जाहिर है इतने सारे फायदों के लिए आप पर्याप्त पानी जरूर पियेंगे।

5) पानी में फ्लेवर मिलाएं- कई लोग सादा पानी नहीं पी पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए सबसे बेहतर उपाय है कि वो पानी में फ्लेवर मिलाकार पानी पिएं। आप पानी में नेचुरल फ्लेवर जैसे शहद और लेमन डालकर पी सकते हैं।

6) एक्सरसाइज- रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे आपको ज्यादा प्यास लगती है।

7) सेल्फ मोटिवेशन भी है जरूरी- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के ये सबसे अच्छा तरीका है। रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पीने के लिए खुद को मोटिवेशन करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1. Meinders AJ, Meinders AE. [How much water do we really need to drink?]. Ned Tijdschr Geneeskd. 2010;154:A1757. Dutch. PubMed PMID: 20356431.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source