त्योहारों के सीजन में डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं ये 3 मिठाइयाँ

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो त्योहारों में निराश न हों बल्कि ये हेल्दी मिठाइयाँ खाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

त्योहारों का सीजन आते ही सबसे पहले मिठाइयों का ख्याल ही दिमाग में आता है लेकिन इस समय अधिकतर डायबिटीज के मरीज बहुत निराश हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि जहाँ हर कोई मिठाइयाँ और खीर-सेवइयां खाकर त्यौहार के मजे ले रहे है वहीँ वे बिल्कुल भी मीठा नहीं खा सकते हैं। लेकिन अब आप परेशान न हों क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे ख़ास मिठाइयों और डेजर्ट की रेसिपी लेकर आयें हैं जिन्हें आप डायबिटीज के मरीज होते हुए भी खा सकते हैं। अगर आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में हैं तो आप इन मिठाइयों का स्वाद चख सकते हैं। हैदराबाद स्थित अपोलो शुगर क्लिनिक की डायटीशियन मीनल शर्मा बिनानी यहाँ ऐसी ही कुछ डेजर्ट की रेसिपी बता रही हैं।

मोदक:गणेश चतुर्थी आते ही हर घर में मोदक बनने लगते हैं। हम यहाँ ऐसा ऐसे हेल्दी मोदक की रेसिपी बता रहे हैं जिसका कैलोरी काउंट मात्र 24.7 है।

healthy modak

सामग्री:

  • ज्वार का आटा – 1 कप
  • गुड़ – 10 ग्राम
  • पिसा हुआ नारियल – एक चौथाई कप
  • सफ़ेद तिल – 2 चम्मच
  • एक चुटकी नमक
  • घी – 1 चम्मच
  • पानी- आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले तिल को भून लें और फिर इसे ग्राइंड करके पेस्ट बना लें।
  • फिर एक पैन में गुड़ लें और इसे गर्म करके पिघलाएं। अब इसमें तिल और पिसा हुआ नारियल मिलकर अच्छे से मिलाएं। आंच से उतार लें फिर इसे गोल गोल बनाएं।
  • एक कटोरे में ज्वार का आटा और नमक मिलाएं और इसमें गुनगुना पानी मिलकर इसे गूथ लें।
  • ज्वार के आटे वाली लोई लें और इसमें ऊपर बनाया हुआ मिश्रण भरें और ऊपर इसे बंद करते हुए 10-15 मिनट पकने के लिए रख दें।
  • ठंडा करके परोसे।

लौकी की खीर: चावल की खीर की तुलना में लौकी कि खीर में बहुत कम कैलोरी होती है और यह आसानी से पच भी जाती है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका

lauki-kheer

सामग्री:

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 100 मिली लो फैट मिल्क
  • 1 चम्मच गुड़
  • इलायची पाउडर

बनाने की विधि :

  • नॉन स्टिक पैन में लौकी और दूध डालें और 10-20 मिनट तक इसे पकाएं। पकाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा चलाते रहें।
  • इसमें एक चम्मच गुड़ डालें और जब तक यह पूरी तरह घुल न जाए तब तक चलते रहें। आंच धीमी ही रखें।
  • अब इसमें इलायची पाउडर डालें और और आंच से उतार लें फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

चॉकलेट संदेश: यह बंगाल की सबसे मशहूर मिठाई है और आप इसे भी हेल्दी तरीके से बना सकते हैं।

chocolate-sandesh

सामग्री :

  • 60 ग्राम ताजा लो फैट पनीर
  • 2 चम्मच पिसी हुई गुड़
  • ½ चम्मच कोकोआ पाउडर
  • ½ चम्मच वैनिला एसेंस

बनाने का तरीका :

  • एक कटोरे में पनीर और गुड़ को अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसमें कोकोआ पाउडर और वनिला एसेंस डालें और अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को बराबर शेप में काटकर मनचाहे शेप में बना लें।
  • सर्व करने से पहले इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop singh

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source