... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:47 PM IST
Read this in English
अनानास यानी पाइनऐप्पल बाहर से सख्त लेकिन अंदर से जूसी फल होता है। इसका खट्टा मीठा टेस्ट लोगों को बहुत पसंद जाता है। अनानास को ऐसे ही खाना के अलावा, इसका जूस निकालकर पिया जाता है या फिर फ्रूट सैलेड में भी इसे डाला जाता है। अनानास सिर्फ स्वाद ही नहीं, स्वास्थ्य लाभ के मामले में भी काफी आगे है। एक अनानास कई बीमारियों का नाश कर सकता है। जानते हैं इसके सभी 7 लाभों के बारे में। (इसे भी पढ़ें, जानियें कितना लाभकारी है अजवायन का पानी)
इम्यूनिटी बढ़ाए – अनानास में ब्रोमेलेन (bromelain) नाम का एक तत्व होता है जिसमे एंटी-इनफ्लेमेटरी और फाइब्रीनोलिटिक (fibrinolytic) तत्व होते हैं। ये तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। इसके अलावा, अनानास में विटामिन सी भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो कि इम्यून सिस्टम को बढ़ाकर इंफेक्शन्स से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
हड्डियों की मज़बूती – अनानास आपकी हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें मैगनीज़ पाया जाता है। मैगनीज़ एक ऐसा पोषक तत्व है जो हड्डियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, ब्रोमेलीन के एंटी इनफ्लेमटरी तत्व अर्थराइटिस जैसी जोड़ों की गंभीर समस्या में भी राहत पहुंचाते हैं।
डाइबिटीज़ के लिए अच्छा – मीठा फल होने के बावजूद अनानास में ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कैलोरी बहुत कम होती है। इसका अर्थ ये है कि डायबिटीज़ के मरीज़ बिना ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की चिंता किये इसे आराम से खा सकते हैं।
दिल की बीमारियों से बचाव – अनानास में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रैडिकल्स की सफाई करके बैड कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीडेशन होने से बचाते हैं और दिल की बीमारियों का जोखिम कम करते हैं। अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन धमनियों के अंदर रक्त जमाव और सूजन को रोकता है, इससे भी दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। (इसे भी पढ़ें, केले रखते हैं हृदय को स्वस्थ)
पाचन क्रिया बढ़ाए – अनानास फाइबर का अच्छा स्रोत है। फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन पेट के एसिड को नियंत्रण में रखता है जिससे कि एसिडिटी भी नहीं होती। (इसे भी पढ़ें, बदहज़मी की समस्या? करें नींबू-शहद का घरेलू उपचार!)
ग्लोइंग स्किन – अनानास के एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग के लक्षण जैसे कि झुर्रियां और झाइयां आदि को दूर करता है। इसके अलावा, इसका विटामिन सी त्वचा का ग्लो बढ़ाता है और स्किन को स्वस्थ रखता है।
कैंसर का जोखिम कम कर सकता है – बहुत सारी स्टडी में ये बात सामने आई है कि अनानास खाने से कैंसर का जोखिम कम हो सकता है क्योंकि इसमें कैंसर से बचाव करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। रोमानो बैंड और उनके साथियों की एक स्टडी में ये कहा गया है कि अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन आपको कोलोरेक्टल कैंसर से बचा सकता है।
मूल स्रोत - 7 amazing benefits of pineapples or ananas
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।