... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
क्या आप मोटापे से परेशान हैं? क्या आपको जंक फूड छोड़ने या जिम जाने के बाद भी इस समस्या से राहत नहीं मिल रही है? आपको बता दें कि वजन घटाने के लिए केवल सही खानपान की ही नहीं बल्कि सही समय पर खाने की ज़रुरत होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मर्सिया के स्पेनिश डॉक्टरों द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, सही समय पर खाने से प्रभावी रूप से वजन घटाने में मदद मिलती है। पढ़ें- 15 दिन में 2-3 किलो वजन कम करने का बहुत ही आसान तरीका
वजन कम करने में प्रोटीन और और फाइबर से भरपूर डायट का अहम रोल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए आपके लंच के समय का भी बहुत बड़ा रोल होता है? शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में 420 लोगों को शामिल किया। इन्हें 20 हफ्ते के लिए वजन कम करने के प्लान में शामिल किया और इन लोगों को 2 ग्रुप पहला-देरी से खाने वाले और दूसरा जल्दी खाने वाले। 20 हफ्ते बाद देखा गया कि जल्दी खाने वाले लोगों में न केवल वजन कम करने में कमी देखी गयी बल्कि वजन कम करने की दर में भी कमी देखी गयी थी। दूसरी ओर जल्दी खाने वाले लोगों को जल्दी से वजन कम करने में मदद मिली थी।
डायटिंग से ज्यादा समय का है महत्व
शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि देरी से खाने वाले लोगों (विशेषकर शाम या रात को) ने जल्दी खाने वाले लोगों की तुलना में अधिक बार नाश्ता भी छोड़ दिया था। डॉक्टरों ने निष्कर्ष निकाला कि देर से खाना वजन कम करने में बाधा पैदा कर सकता है। उन्होंने ये भी माना है कि अगर आप वजन कम करने का अच्छा परिणाम देखना चाहते हैं, तो अपने खाने के समय का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।
ये है खाने का सही समय
वजन कम करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए रोजाना 1.30 बजे तक लंच करना अच्छा होता है। इसके अलावा 9.30 बजे तक रात का खाना खा लेना चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ- Garaulet M, Gómez-Abellán P, Alburquerque-Béjar JJ, Lee Y-C, Ordovás JM, Scheer FA. Timing of food intake predicts weight loss effectiveness.International journal of obesity (2005). 2013;37(4):604-611. doi:10.1038/ijo.2012.229.