... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
वजन घटाना किसी चुनौतीपूर्ण काम से कम नहीं है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरह की मशक्कत करते हैं, जिसमें वर्कआउट, योगा और डायट शामिल है। हालांकि इन सबके बावजूद कभी-कभी परिणाम सामने नहीं आता है। अगर आप भी वजन कम करने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं और उसका परिणाम आपको देखने को नहीं मिल रहा है, तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको एक नैचुरल टिप दे रहे हैं, जिसे अपनाकर आप कई किलो वजन कम कर सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शहद और हरीतकी (chebulic myrobalan) की। इसे आसान भाषा में हरड़ भी कहा जाता है। पढ़ें-कैसे घटाएं एक महीने में वजन
हरड़ और शहद ही क्यों
हरड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो त्रिफला चूर्ण का हिस्सा है। इस जड़ी बूटी के कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। हरड़ आपके सभी दोषा (doshas) को सुधारकर संतुलन बनाए रखने, पेट को साफ रखने और पाचन में सुधार में सहायक होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, ये जड़ी बूटी खाने से मिलने वाले पोषक तत्वों के समावेश में सुधार कर आपको स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। ये कमाल की जड़ी बूटी आपकी आंतों से अमा दोष (ama) दूर करने और डिटॉक्सिफाई करने (detoxifies) में सहायक होते हैं, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
जर्नल केमिको बायोलॉजिकल इन्टरैक्शन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, हरड़ में गालिक एसिड (gallic acid) नाम का तत्व पाया जाता है, जो एचडीएल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है साथ ही आपके बल्ड में प्लाज़्मा इंसुलिन बढ़ाने में सहायक होता है।
इसका इस्तेमाल ऐसे करें
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ:
Insulin-secretagogue, antihyperlipidemic and other protective effects of gallic acid isolated from Terminalia bellerica Roxb. in streptozotocin-induced diabetic rats, R. Cecily Rosemary Latha, P. Daisy. Chemico-Biological Interactions. Volume 189, Issues 1–2, 15 January 2011, Pages 112–118.
Secrets of Indian Herbs for good health , Acharya Balakrishna, vol 1, page 228-231
Parambariya Maruthuvan, Dr Shakti Subramani