वजन घटाने के लिए भूलकर भी ना करें ये काम

क्या आप वजन घटाने के लिए ग्लूटन फ्री डायट ले रहे हैं, तो लेख ज़रूर पढ़ें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

आपने कई बार अपने दोस्तों को ऐसा कहते सुना होगा कि ग्लूटेन फ्री डायट लेने से कई किलो तक वजन कम करने में मदद मिलती है। विक्टोरिया बेकहम जैसी कई मशहूर हस्तियां भी इस बात का दावा करती हैं कि ग्लूटेन फ्री से उन्हें कई किलो वजन कम करने में मदद मिली है लेकिन इस बात का अभी तक कोई वैज्ञानिक सबूत सामने नहीं आया है। दूसरी बात, ग्लूटेन फ्री आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट प्रिया कथपाल आपको बता रही हैं कि वजन कम करने के लिए ग्लूटेन फ्री वर्जन अपनाना क्यों सही नहीं है। पढ़ें: वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने सहित छोले के 8 बेमिसाल फायदे

ग्लूटेन फ्री फूड में हमेशा कम कैलोरी नहीं होती है- इस बात को समझना बहुत ज़रूरी है कि ग्लूटेन फ्री डायट एक कम कार्बोहाइड्रेट डायट के समान नहीं है। ग्लूटेन फ्री फूड्स में बहुत कम कैलोरी नहीं होती है। वास्तव में मार्केट में मिलने वाले ग्लूटेन फ्री फूड्स में शुगर की मात्रा भी अधिक होती है।

फाइबर भी कम होता है- प्रिया की अनुसार, साबुत अनाज में ग्लूटेन पाया जाता है। विटामिन, फाइबर और खनिज किसी भी वजन घटाने वाले लोगों के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं, तो आपको संतुलित आहार खाने की बहुत ज़रुरत है। केवल ग्लूटन फ्री डायट लेने से आप इन पोषक तत्वों से वंचित हो सकते हैं। ऐसे फूड्स में कम मात्रा में फाइबर होते हैं, जिससे आप अपने आपको तृप्त महसूस नहीं करते हैं।

खाने की लालसा नहीं रोक पाते हैं- अनाज उत्पादों की तरह हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का सही मिश्रण आपके ब्लड शुगर लेवल को रोकने का काम नहीं करते हैं और ना ही ये आपकी खाने की लालसा को कम करते हैं। पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री डायट लेने से आपको ब्लड शुगर लेवल असंतुलन होने का अनुभव हो सकता है, जिससे आपको और ज्यादा खाने के इच्छा हो सकती है।

खैर, अगर आपको ग्लूटेन फूड्स पसंद नहीं है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी डायट से इन्हें पूरी तरह अलग कर दें। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतर ये है कि आप एक संतुलित और कम कैलोरी वाली डायट लेना शुरू करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source