... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। क्या आप वजन कम करने का आसान तरीका जानते हैं? इसके लिए आपको कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। जाहिर है वजन कम करने में जिम का एक बड़ा रोल है। लेकिन अगर आप जिम जाते हैं और आपका ट्रेनर सही नहीं है, तो यकीन मानिए वजन कम करना आपके लिए एक बहुत मुश्किल काम हो सकता है। कई ऐसे लोग हैं, जो बड़ी रकम देकर जिम तो जाते हैं लेकिन वहां उन पर कोई ध्यान देने वाला नहीं होता है। आप अपनी मर्जी से कुछ भी एक्सरसाइज कर रहे होते हैं और आपका ट्रेनर एक आरामदायक चेयर पर आराम से बैठकर म्यूजिक का आनंद ले रहा होता है। बेशक आप जिम जाकर ट्रेडमिल पर वाक करते हों, एल्लिप्टिकल ट्रेनर और साइकिल चलाते हों या वजन उठाते हों। लेकिन आपको बता दें अगर आप एक नियम के तहत ये सब नहीं कर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आप बेवजह अपना पसीना बहा रहे हैं।
अगर आप सही तरीके से वजन कम करना चाहते हैं और इसके लिए आप खुद को मोटिवेशन नहीं कर पा रहे हैं, तो इस काम में आपका जिम ट्रेनर बड़ी भूमिका निभा सकता है। वैसे आपको बता दें कि किसी प्रोफेशनल ट्रेनर के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपको एक ऐसा जिम ज्वाइन करना चाहिए, जिसमें एक अच्छा ट्रेनर हो और वो आपकी जरूरत और समस्यायों को समझते हुए उसके हिसाब से आपको गाइड करे। उदहारण के लिए वो आपसे सवाल करे कि आज आपने पांच मिनट एक्स्ट्रा वर्कआउट किया क्या? क्या आज आपने पांच एक्स्ट्रा पुश-अप्स किये क्या? जब आप किसी के प्रति जवाबदेही हो जाएंगे, तो यकीनन आप अपने आप बेहतर प्रदर्शन करने लगेंगे।
मैं भी जिम जाता था लेकिन मैं कभी ट्रेडमिल पर नहीं चला। मुझे ऐसा लगता था कि मैं ये काम नहीं कर सकता। लेकिन ट्रेनर का हल्का संकेत मिलते ही मैंने आधे घंटे तक ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू कर दिया। एक अच्छा ट्रेनर स्कूल टीचर की तरह आपका वजन कम करने और फिटनेस लेवल पाने में आपकी मदद करता है। वो एक योजना बनाता है ताकि आप उस पर अमल करते हुए अपने काम को पूरा करें। अगर आपको लगता है कि आपको सेल्फ-मोटिवेशन की कमी है तो एक अच्छे फिटनेस सेंटर और एक बेहतर जिम ट्रेनर की तलाश करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock