Weight Loss के लिए किसी भी चीज से पूरी तरह परहेज न करें

अपनी डायट से अपनी मनपसंद चीज़ें ( जिनमें बहुत अधिक कैलोरी थी) को पूरी तरह नहीं हटाना चाहिए क्योंकि उसका विपरीत परिणाम ही पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

भले ही आप मोटे हों या नहीं लेकिन,  लेकिन हर किसी को अपनी पसंद की कुछ चीज़ें ज़्यादा खाने पर दुख ज़रूर होता है। हो सकता है कि आपको मीठा खाना पसंद हो और आपको दिन भर में चॉकलेट या कुछ कुकीज़ खाने की जरूरत पड़ती हो। या हो सकता है कि आलू चिप्स या स्ट्रीट फूड खाना आपकी कमज़ोरी हो। खैर जो भी हो, जब आप वजन कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की कोशिश करते हैं, तो आपके आसपास के लोग और आपके डायटीशियन आपको जो पहली सलाह देते हैं वह है, अगर फिट रहना है तो जंक फूड खाने कम खाओ। चाइनीज़ फूड बनाम देसी भोजन, क्या है ज्यादा हेल्दी?

हर दिन आप कितनी कैलोरी लेते हैं, इसकी गिनती करना काफी मुश्किल है। एक बार जब आप कोई वेट लॉस प्लान बना लेते हैं, जिसमें दिन भर में कम से कम एक घंटा कसरत और पौष्टिक आहार शामिल हो, तो आपको कम कैलोरी लेने की कोशिश में अपनी मनपसंद चीज़ें खाने से खुद को रोकना पड़ता है। कई कड़े निर्णय लेने पड़ते हैं। मैंने कई बार यह देखा है कि मेरे दोस्त कैसे भारी मन से अपनी मनपसंद चीज़ें खाने पर रोक लगाते हैं। तब कहीं जाकर बेली फैट कम कर पाते हैं। इसी तरह जब मैंने भी वर्कआउट शुरू किया तो किसी भी तरह से पेट फूलने से बचने के लिए चीज़ खाना छोड़ने का फैसला किया ताकि मैं कम कैलोरी ले सकूं और फिट रहने के अपने प्लान को आगे बढ़ा सकूं। ये 5 योगासन बेली फैट हटाने में करेंगे आपकी मदद।

अपनी ‘नो चीज़ डायट’ को पूरे एक सप्ताह तक फॉलो करने में मैं कामयाब रही और मुझे इस बात पर गर्व महसूस होता है कि कैसे मैंने अपने लालच पर काबू पाया। अपनी डायट के पहले मुझे हफ्ते में एक या दो बार ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच या पिज्जा खाने की आदत थी। मैंने महसूस किया कि अपनी डायट में चीज़ न शामिल करने से मुझे उसके प्रति अधिक लालच महसूस होने लगा। मुझे बार-बार चीज़ का स्वाद आने लगा। चीज़ खाना पूरी तरह बंद करने के कारण हफ्तेभर बाद ही मैंने चीटिंग शुरु कर दी। मैंने बहुत कम वक़्त में ही ढ़ेर सारी चीज पिज्जा, नाचोज़ और पास्ता के साथ खा ली। यही कारण है कि अपनी डायट से अपनी मनपसंद चीज़ें ( जिनमें बहुत अधिक कैलोरी थी) को पूरी तरह नहीं हटाना चाहिए क्योंकि उसका विपरीत परिणाम ही पड़ता है।

अगर खाना ही है तो आप अपने मनपसंद जंक फूड को बहुत कम मात्रा में खा सकते हैं। धीरे-धीरे उनकी मात्रा कम की जा सकती है। जैसे अगर आपको चॉकलेट खाना बेहद पसंद है तो दो या तीन दिन में इसका एक छोटा बार खाएं। जब आप खाने-पीने की चीज़ें खरीदने बाज़ार जाएं, तो जंक फूड खरीदें, लेकिन इसकी मात्रा कम रखें, चॉकलेट का केवल एक बार और चिप्स का एक छोटा पैकेट ही लें। जब इसे खाने लगें तो छोटा बाइट काटें और उसे धीरे-धीरे खाएं। इस तरह से आपको अपनी पसंद की चीज़ों का स्वाद भी मिल सकेगा और कैलोरी इंटेक पर भी आपका कंट्रोल रहेगा और आप कम कैलोरी लेगें। कुल मिलाकर आपको अपने वेट लॉस प्रोग्राम को कम्पलीट करने में दिक्कत नहीं होगी और आपको सकारात्मक परिणाम दिख सकेंगे।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source