... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Woeking
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
महानगरों में आज कल अधिकतर लोगों को नाईट शिफ्ट करनी पड़ती है। नाईट शिफ्ट में काम करने की वजह से आपके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। बीपीओ और कई अन्य एमएनसी में नाईट शिफ्ट में काम करने वाले अधिकांश लोग वजन बढ़ने और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। मथुरा स्थित नयति हॉस्पिटल के डॉ. आस्था शर्मा बताती है कि ऐसा पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। पढ़ें: नाईट शिफ्ट आपके स्वास्थ्य के लिये क्यों है नुकसानदायक ?
नाईट शिफ्ट में काम करने वाले अधिकतर लोग जंक फ़ूड का ज्यादा सेवन करते हैं, जबकि नाईट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को तली भुनी चीजें कम खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि फ्राइड चीजें आसानी से पचती नहीं है। इसलिए ऐसे चीजें खायें जो आसानी से पच जायें जैसे की माइल्ड सूप, राइस और दही। रात में कैफीन और हाई फैट वाली चीजों की कम से कम मात्रा लें। अगर आप घर से खाना बना कर ले जा रहे हैं तो प्रोटीन से भरपूर चीजें बनाएं इससे रात भर आपकी अलर्टनेस बनी रहती है। उबले अंडे, पीनट बटर, बीन्स और भुने हुए चने और पोहा आदि इन सब चीजों में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा रहती है। नाईट शिफ्ट करने के बाद आप दिन भर सोते हैं इसलिए आपको अपने रात के खाने का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। डॉ शर्मा यहाँ नाईट शिफ्ट करने वालों के लिए ख़ास डाइट प्लान बता रही हैं।
टिप्स :
चित्र स्रोत: Shutterstock