जूतों से आने वाली बदबू से हैं परेशान, आजमायें ये घरेलू नुस्खे

क्या आपको पता है जूतों में साइट्रस फलों के छिलके डाल देने से भी उनकी बदबू दूर हो हाती है! जानिये ऐसे ही कुछ और घरेलू नुस्खे

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

गर्मियों और बरसात के सीजन में अधिकतर लोग जूतों और मोजों से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। कुछ लोगों में तो यह समस्या साल भर चलती रहती है। वैसे तो पैरों से ज्यादा बदबू आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया ही होते हैं लेकिन इसके अलावा भी जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उनके पैरों से ज्यादा बदबू आती है। पैरों से ज्यादा बदबू के लिए जूते भी उतने ही जिम्मेदार होते हैं क्योंकि काफी देर तक जूते पहने रहने पर सारी गंदगी जूते में चिपक जाती है जो बाद में सड़ने पर और ज्यादा बदबू करने लगती है। यहाँ हम ऐसे कुछ आजमाये हुए नुस्खे बता रहे हैं जिससे आप इस समस्या से छुटकारे पा सकते हैं। पढ़ें: पैरों से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

  • एक ही जूते को रोजाना न पहनें बल्कि दो जोड़े खरीद कर रखें और एक एक दिन के अंतराल पर दोनों को पहनें। इससे जूतों को सूखने का मौका मिल जाता है जिससे बदबू नहीं होती है।

  • जूतों के अन्दर मेडिकेटिड इनसोल लगायें। ये ऐसे डिज़ाइन किये जाते हैं जिससे पूरे दिन इनसे अच्छी महक आती रहती है।

  • जब आप ऑफिस से घर लौटें तब जूते खोलने के बाद उनमें अखबार या पेपर बॉल भर दें। अखबार अन्दर की सारी नमी को सोख लेता है जिससे बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं।

  • जूतों के अन्दर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और रात भर के लिए छोड़ दें। ये भी बैक्टीरिया को पनपने से रोक देते हैं जिस कारण बदबू नहीं आती है। यह सबसे सस्ता और असरदार तरीका है।

  • जूते के अन्दर साइट्रस फलों के छिलके डाल दें, इससे उनकी दुर्गन्ध भी दूर हो जाती है और दिन भर अच्छी खुशबू भी आती रहती है।

  • जूतों के अंदर एक दो बूंदें लैवेंडर ऑयल की डालें। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल क्षमताएं होती हैं जिस कारण जूतों से महक आना बंद हो जाता है।

  • अपने जूतों के अन्दर एंटी-फंगल पाउडर या एंटी-फंगल स्प्रे डालें। इससे जूतों की नमी ख़त्म हो जाती हैं और उनसे महक आना बंद हो जाता है।

  • अगर मानसून के दिनों में आपके जूते ज्यादा गीले हो गये हों तो आप इन्हें हेयर ड्रायर से सुखायें और रात भर फैन के नीचे सुखाने के लिए रख दें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source