एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल की ऐसे करें पहचान

एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल को सूखाकर निकाला जाता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

इसमें शक नहीं है कि नारियल तेल के अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं। इससे ना केवल चयापचय (metabolism) को बढ़ाने बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इससे आप घर में विभिन्न प्रकार की खाने की चीजें बना सकते हैं। वास्तव में कई लोग ये समझते हैं कि अनरिफाइंड या एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल वो होता है, जिसे कच्चे नारियल को दबाकर और बिना केमिकल मिलाए तैयार किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि दूसरे मेथड में पहले फ्रेश नारियल को सुखाया जाता है और उसके बाद इसमें से तेल निकाला जाता है। लेकिन सवाल ये है कि आप बेस्ट क्वालिटी वाले एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल की पहचान कैसे करेंगे। खैर, इस मामले में न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया कथपाल  आपकी मदद कर सकती हैं। प्रिया की अनुसार, इस तेल की पहचान करने के ये तरीके हैं। पढ़ें- नारियल तेल से बालों की समस्याओं से छुटकारा पायें

फ्लेवर

प्रिया के अनुसार, कई बार तेल निकालने की प्रक्रिया की दौरान इस तेल की गर्माहट तापमान से भी अधिक होती है। एक अच्छे एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल में से अच्छी  खुशबू आती है और स्वादिष्ट होता है। बाजार में मिलने वाले एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का फ्लेवर अलग होता है। इस तेल को अधिक गर्म करने पर भी इसका स्वाद बना रहता है। ध्यान रहे कि अगर इसकी स्मेल स्मोकी या भुनी हुई जैसी है, आपको इसे खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा ऐसा तेल खरीदने से बचें, जो स्वादिष्ट नहीं है या जिसमें से खुशबू नहीं आती है, क्योंकि ऐसा तेल केवल रिफाइंड किया हुआ हो सकता है।

देखने में ऐसा हो

एक अच्छा एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल देखने में सफेद और ठोस फॉर्म में होता है। इसके अलावा ये लिक्विड फॉर्म में कलरलेस होता है। ऐसा तेल ना खरीदें, जो देखने में पीले रंग का होता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source