इन 3 आसान उपायों को अपनाकर पाएं योग से अधिकतम लाभ

अगर आप चाहते हैं कि आपको योगासन का लाभ मिलें, तो कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

जिन लोगों ने हाल ही में योग करना शुरू किया है उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज ये होता है कि उनका शरीर इतना लचीला नहीं होता कि वो सारे आसन आसानी से कर पाएं। साथ ही, उन्हें ये भी मालूम नहीं होता कि जो आसन वो कर रहे हैं वो ठीक से हो पा रहे हैं या नहीं? आपको उनसे होने वाला फायदे मिलेगा या नहीं? आरोग्यधाम के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अमित सिंह ऐसे तीन स्टेप बता रहे हैं जिन्हें योग के दौरान अपनाने से आप आसनों का ज़्यादा से ज़्यादा फायदा पा सकेंगे।

1)   अपने शरीर को रिलैक्स करें

जब भी आप कुछ शुरू करने जा रहे होते हैं या किसी चीज़ की तैयारी कर रहे होते हैं तो आप अलर्ट हो जाते हैं जिसकी वजह से आपकी हार्टबीट बढ़ जाती है। ऐसे में आपका शरीर थोड़ा अकड़ जाता है। इसलिए योग शुरू करने से पहले अपने मस्तिष्क को शांत करें और शरीर को ढीला छोड़ें। बहुत ज़्यादा कोशिश मत करें, जितना हो पाए उतना करें। (इसे भी पढ़ें - योग अभ्यास के लिए क्यों ज़रूरी है योग मैट)

2)   अंग विशेष पर ध्यान लगाएं

जब आप अपने योगासन की फाइनल स्टेज पर पहुंच जाएं तो उस अंग पर ध्यान लगाएं जिसको फायदा पहुंचाना है। उदाहरण के लिए, अगर आप वज़न घटाने के लिए योग कर रहे हैं तो योग के दौरान शरीर के उस भाग पर ध्यान लगाएं। अपने मस्तिष्क को दूसरे विचारों में न खोने दें।

3)   मन को शांत रखें

जब योगासन कर लें, तो अपने शरीर और मन को आराम दें। अगर आप अपने साथियों या इंसट्रक्टर जैसा योग नहीं कर पाएं तो बुरा महसूस न करें। अगर आप अपने शरीर पर दबाव डालकर योग करेंगे तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इस स्टेज पर पूरी तरीके से आराम करने से आपका अगला योग सेशन अधिक सफल होगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source