... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
जो भी लोग अपने वजन को कम करने के डायट प्लान के लिए डायटीशियन के पास जाते हैं तो वे उनको सही से खाने की सलाह ज़रूर देते हैं। लेकिन सही खाने का मतलब सिर्फ इतना ही नहीं कि आप सिर्फ कैलोरी की मात्रा कम कर दें बल्कि आपको अपने खाने के बेसिक तरीकों में भी कुछ बदलाव करने होंगे। डायटीशियन नेहा चंदना यहाँ बता रही हैं कि इन तरीकों को अपनाकर आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।
फलों का सेवन करे : जब भी आपको भूख लगे तो चिप्स या कूकीज का पैकेट खरीदने की बजाय कुछ ताज़ी सब्जियों और फलों का सेवन करें। केले जैसे फल के सेवन से न सिर्फ आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है बल्कि आपके शरीर के लिये ज़रूरी विटामिन बी6 की मात्रा भी पूरी हो जाती है। इसके साथ ही आप स्नैक्स में ताज़ी सब्जियों के सलाद का भी सेवन कर सकते हैं। पढ़ें: वजन कम करने के लिए खाइये ये 7 फल
शुगर का इस्तेमाल कम करें: जब आप डाइटिंग प्लान पर हों तो चीनी की जगह फलों से मिलने वाले शुगर का ज्यादा इस्तेमाल करें। कोई भी खाने वाली चीज खरीदने से पहले इस बात पर ध्यान दें की पैकेट पर ‘नो एडेड शुगर’ का लेबल लगा हो। बेक की हुई चीजें और पैकेज्ड फ्रूट जूस से परहेज करें क्योंकि इनमे बहुत ज्यादा शुगर का इस्तेमाल होता है।
प्रोसेस्ड फ़ूड से परहेज करें: वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है कि प्रोसेस्ड और रिफाइंड फ़ूड आइटम का सेवन कम से कम करें। इनमे विटामिन,फाइबर और मिनरल्स नहीं होते हैं साथ ही इनमें अतिरिक्त कैलोरी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। इसलिये सबसे सही तरीका है कि इनकी बजाय घर में पकाये हुए चीजों का सेवन करें।
अल्कोहल का कम से कम सेवन करें: अल्कोहल का कम से कम सेवन करें,कोशिश करें की अल्कोहल के बजाय आप किसी नेचुरल माकटेल का सेवन करें। अल्कोहल में अधिक मात्रा में शुगर होने के कारण यह आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होती है। यह आपके एनर्जी लेवल को भी प्रभावित करती है।
साबुत अनाज का सेवन करें: साबुत अनाज में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, इसलिये इनका सेवन हमारे शरीर के लिये हर तरह से फायदेमंद होता है। अधिक मात्रा में फाइबर के कारण ये आपकी भूख को काफी देर तक शांत रखते हैं जिससे आपको वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है।
चित्र स्रोत: Shuttetstock