... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आजकल डीटॉक्स डायट को फॉलो करना चलन में हैं, लेकिन कई लोगों में देखा गया है कि वे डीटॉक्स डाइट को बहुत लम्बे समय तक फॉलो करते रहते हैं जबकि ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अधिकतर डायट डीटॉक्स पैकेज में या तो फ्रूट जूस होता है या ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें नमक की बिल्कुल भी मात्रा नहीं होती है। लेकिन इस डायट पैटर्न को एक सीमित समय तक ही अपनाना चाहिये। हमने इस बारे में कुम्बाला हिल हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टिट्यूट के एक्सपर्ट न्यूट्रीशनिस्ट नितिन देसाई से बात की-
अगर आपकी डाइट ख़राब हो गयी है तो क्या डीटॉक्सीफिकेशन ज़रूरी है? वैसे देखा जाये तो इस बात के कोई प्रमाण नहीं है कि डीटॉक्स डायट प्लान से आप हेल्दी हो जायेंगे। यह इसलिए क्योंकि हमारे शरीर का लीवर प्राकृतिक रूप से डीटॉक्सीफाई करने के लिये ही बना है, इसलिये अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं और आपका लीवर सुचारू रूप से काम कर रहा है तो आपको डीटॉक्स प्लान को अपनाने की कोई ज़रूरत नहीं है। इसके अलावा अगर आप बहुत ज्यादा कैलोरी का सेवन कर रहे हैं तो अपने खाने के चुनाव पर ध्यान दें और सीमित मात्रा में खाएं जिससे आपके पूरे सिस्टम को थोड़ा आराम मिले।
डीटॉक्स प्लान को कितने दिन तक अपनाना चाहिये : अगर आप डेटोक्स प्लान फॉलो ही करना चाहते हैं तो एक या दो दिन से ज्यादा इसे न अपनायें, लम्बे समय तक करने से यह आपके लिये हानिकारक हो सकता है।
लम्बे समय तक डीटॉक्स प्लान से क्या नुकसान हैं ? अधिकतर डीटॉक्स प्लान में या तो फ्रूट जूस या शेक होता है जिसका मतलब यह हुआ कि आप नमक, प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की बिल्कुल कम मात्रा का सेवन कर रहे हैं। इसलिये अगर आपने इस डायट को लम्बे समय तक अपनाया तो आपको लो ब्लड प्रेशर, थकान और हेयर लॉस जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही फलों के जूस में सिर्फ नेचुरल शुगर होती है और अगर आप सिर्फ जूस का ही सेवन कर रहे हैं तो आप अपने शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा रहे हैं जबकि डीटॉक्स प्लान से आप कैलोरी की मात्रा को कम करना चाह रहे थे।
डीटॉक्स का सही तरीका क्या है? डिटाक्सीफाई होने का सीधा सा मतलब है कि कैलोरी की मात्रा कम कर दें, इसके लिये उसी हिसाब से भोजन का चुनाव करें। अलग से डेटोक्स प्लान को अपनाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
चित्र स्रोत: Shutterstock