Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में वर्कआउट करने से पहले ज़रूर जान लें ये एक्सपर्ट टिप्स

गर्मी के दिनों में कभी भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच में एक्सरसाइज न करें!

गर्मियों में वर्कआउट करने से पहले ज़रूर जान लें ये एक्सपर्ट टिप्स

Written by Editorial Team |Published : March 15, 2017 11:50 AM IST

गर्मियों में कई लोग जिम जाने या हैवी वर्कआउट करने से कतराने लगते हैं। इसके कई कारण है एक तो यह कि इस मौसम में बहुत ज्यादा पसीना निकलता है जिससे इरिटेशन होने लगती है और दूसरी वजह ये है कि गर्मी के कारण आप पूरी क्षमता के साथ एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं और जल्दी थक जाते हैं। गर्मी के कारण कई बार तबियत बिगड़ जाती है जिस वजह से भी जिम जा पाना मुश्किल हो जाता है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए मुंबई स्थित कर्वस्ट्रेंथ वैलनेस स्टूडियो के फाउंडर विक्रम दत्ता यहां कुछ ख़ास टिप्स बता रहे हैं।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप अपनी डायट में कुछ अहम बदलाव लायें। डायट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपको पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती रहे और आप आराम से बिना थके वर्कआउट कर सके। आइये जानते हैं वर्कआउट से पहले आप किन चीजों को खा सकते हैं।

जब आप गर्मी के दिनों में हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट करते हैं या फिर रनिंग, बाइकिंग और हाईकिंग जैसी एक्टिविटी करते हैं तो आप गर्मी के कारण बहुत जल्दी थक जाते हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि आप सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करें या फिर शाम को जब धूप काफी कम हो उस समय करें। कभी भी गर्मी के दिनों में सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच में एक्सरसाइज न करें क्योंकि इस समय तापमान काफी ज्यादा रहता है।

जब भी आप वर्कआउट के लिए तैयार हो तो कपड़ों का विशेष ध्यान रखें। कपड़े कॉटन और पॉलिएस्टर के होने चाहिए जिससे ये पसीने को तुरंत सोख लें और हवा आसानी से कपड़ों के आर पार जा सके। कई कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें पहनकर वर्कआउट करने से स्किन पर रैशेज पड़ जाते हैं। इसीलिए कपड़ों को अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही खरीदें। इसके अलावा आप एक कैप भी ले लें।

इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी के दिनों में वर्कआउट करने पर कुछ ज्यादा ही पसीना निकलता है जिससे शरीर का तापमान अचानक से बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा ज्यादा पसीना निकलने की वजह से आप डिहाइड्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं इसलिए अपने साथ इलेक्ट्रोलाइट वाटर ज़रूर रखें जिससे ज़रूरत पड़ने पर आप उसे पी सकें। इन सबके बावजूद भी अगर आप वर्कआउट करते समय ज्यादा गर्मी महसूस कर रहे हैं तो अपनी गति धीमी कर दें या फिर वर्कआउट रोक दें। कभी भी अपनी क्षमता से ज्यादा वर्कआउट करने की कोशिश न करें इससे आपकी मांशपेशियों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा अगर आप एयर-कंडीशनर जिम में वर्कआउट कर रहे हैं तो वर्कआउट के बाद अचानक ही गर्मी में न निकल जायें बल्कि पहले कुछ देर आराम कर लें फिर बाहर जायें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रओत: Shutterstock

About the Author

... Read More