जानिये आमिर खान के ट्रेनर रह चुके कैज़ाद कपाड़िया का फिटनेस फंडा

कैज़ाद कपाड़िया ने 'पिके' के लिए आमिर खान को ट्रेन किया था

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

अगर आप अपनी बॉडी को फिट रखने का मंत्र जानना चाहते हैं, तो आपकी मदद 'के11 फिटनेस अकादमी' कर सकती है। जी हां, ये एकेडमी किसी और की नहीं जानेमाने सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर कैज़ाद कपाड़िया की है। आपको बता दें कि कपाड़िया मशहूर अभिनेता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी रह चुके हैं। हाल ही में हमने उनसे फिटनेस, बॉडीबिल्डिंग, बॉलीवुड में फिटनेस का महत्व आदि विषयों पर बात की है। उनसे बातचीत के कुछ अंश हम आपको बता रहे हैं। पढ़ें- वेजिटेरियन लोगों के लिए बॉडी बिल्डिंग डायट प्लान

आपने बॉडीबिल्डिंग कैसे शुरू की?

जब मैंने 10 वीं की परीक्षा पास की थी, उस समय मैं 15 साल का था। पहली बार मुझे मेरा एक दोस्त जिम लेकर गया था। वहां मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं हमेशा से चाहता था कि मैं स्ट्रोंग बनूं। मैं जब भी, कोई भारी चीज देखता था, तो मुझे उसे उठाने का मन करता था।

आपने वेट ट्रेनिंग के बेसिक कैसे सीखे क्योंकि उस समय अधिक जानकारी जुटाना मुश्किल था?

उस समय केवल 'मसल्स' मैगजीन उपलब्ध थी। वास्तव में मैंने फिटनेस पर अध्ययन शुरू कर दिया है। इस बीच मैंने पाया कि मैगजीन में दी गई अधिकतर जानकारियां गलत हैं। पढ़ें- इन 4 आसान एक्सरसाइज़ से बनाएं बैक मसल्स

देश में फिटनेस का व्यापार फलफूल रहा है। आप आने वाले सालों में अपने आपको कहां देखते हैं?

पहले पांच में से एक व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित होता था। अब तीन में से एक को ये बीमारी है। अगर लोग फिट रहते, तो ये आंकड़ा शायद कुछ अलग होता। वास्तव में कुछ लोगों के पैसे कमाने के चक्कर में फिटनेस इंडस्ट्री गलत दिशा में जा रही है।

क्या आपको लगता है कि ख़राब जीवनशैली और नौ से पांच की जॉब इसके लिए जिम्मेदार हैं?

वास्तव में डायबिटीज के लिए खराब जीवनशैली नहीं बल्कि ट्रेडिशनल इंडियन डायट जिम्मेदार है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है।

अब हर कोई एक्टर बॉडीबिल्डिंग कर रहा है। इसके पीछे क्या कारण है?

बॉडीबिल्डिंग एक अच्छा एंटी-एजिंग टूल है। अगर कोई 48 वर्षीय अभिनेता सुंदर लग रहा है और 25 साल की अभिनेत्री संग काम कर रहा है, तो इसके पीछे फिटनेस ही है।

चित्र स्रोत - Kaizzad Capadia’s Twitter account/@Kaizzad


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source