... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
एक मजबूत और आकर्षक शरीर भला कौन नहीं चाहता है? बेशक इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर खानपान की भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल कई लोग ऐसा मानते हैं कि जिम जाकर केवल भारी वजन उठाने और कुछ भी हेल्दी चीजें खाने से आपकी बॉडी बन जाती है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। अवार्ड विनिंग फिटनेस ट्रेनर जुनैद कालिवाला की मानें, तो मसल्स बनाने के लिए आपको जिम जाकर वजन उठाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी कार्डियो, वार्म-अप और स्ट्रेच एक्सरसाइज़ करना भी है। आपको बता दें कि हाल ही में एनपीसी ईस्टर्न यूएसए फिजिक ट्राफी जीतने वाले जुनैद एक मशहूर बॉडी बिल्डर हैं। जुनैद आपको बता रहे हैं कि आपको अपने फिटनेस प्लान के दौरान किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
कार्डियो है जरूरी- अधिकतर लोग जिम जाकर कार्डियो नहीं करते हैं। वो केवल वेट ट्रेनिंग करते हैं और इस एक्सरसाइज़ को नजरअंदाज कर देते हैं। जुनैद के अनुसार, ऐसा करना गलत है। वेट ट्रेनिंग के दौरान कार्डियो और फंक्शनल एक्सरसाइज़ बहुत जरूरी है।
स्ट्रेच और वार्मअप भी है जरूरी- जुनैद के अनुसार, वर्कआउट और वार्मअप रूटीन की शुरुआत में स्ट्रेच करना बहुत जरूरी होता है। इससे आपको कठोर वर्कआउट के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।
स्टेरॉयड=सिक्स पैक=हेल्दी बॉडी- कुछ लोग बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि अगर आप एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं और उचित पोषण नहीं लेते हैं, तो आपका यह सपना पूरा नहीं हो सकता है। लोगों को हेल्दी एंड फिट बॉडी के लिए सही मार्गदर्शन के साथ-साथ शिक्षित होने की जरूरत है। ध्यान रहे कि सिक्स पैक का मतलब यह नहीं है कि आपकी हेल्दी बॉडी है।
डायट का रखें ध्यान- किसी बॉडी बिल्डर को एथलीट की तुलना में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की जरूरत होती है। यानि अगर आपका फ्रेंड केटो डायट ले रहा है और उसे इससे बेहतर रिजल्ट मिल रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह डायट आपके लिए भी बेहतर हो सकती है। आपको एक गोल सेट करना पड़ता है और उसके हिसाब से अपने शरीर को खिलाने की जरूरत होती है। यह जरूरी नहीं है कि आपको कम फैट या कम कैलोरी वाली ही चीजें खानी चाहिए। वास्तव में आपको भूखा रहने या कुछ चुनिंदा चीजों को खाने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी पौष्टिक चीजें खाएं जिससे आपको संतुष्टि और ऊर्जा मिले। यानि सही समय पर पर्याप्त भोजन से आपको अधिक फायदा होता है।
जुनैद का सबसे पसंदीदा भोजन
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock