इस हरितालिका पति की सेहत के साथ रखें अपनी सेहत का भी ध्यान

कुछ बातों का ध्यान रखकर डिहाइड्रेशन और एसिडिटी से बच सकती हैं व्रत करनेवाली महिलाएं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

हिंदू महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और अच्छी सेहत के लिए हरितालिका तीज का व्रत करती हैं। भारत के मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार के साथ-साथ नेपाल, मॉरिशस और फिज़ी जैसे देशों में शादीशुदा और अविवाहित लड़कियां इस व्रत का पालन करती हैं।

क्या आप जानते हैं कि पार्वती ने रखा था शिव के लिए व्रत

मुंबई के पंडित मोहन शुक्ला बताते हैं कि पार्वती जी ने शिवजी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर व्रत किया था। इसी पौराणिक कथा के आधार पर इस तीज व्रत का प्रचलन शुरु हुआ। पंडित शुक्ला के अनुसार यह व्रत दो प्रकार से रखा जा सकता है, निर्जला और फलाहार के साथ। हालांकि जानकारों द्वारा निर्जला व्रत ज़रूरी नहीं बताया गया है लेकिन महिलाएं इस प्रकार के व्रत को तवज्जो देती हैं। आमतौर पर व्रत से एक दिन पहले व्रत करनेवाली महिलाएं अपनी पसंद की चीजें खाती हैं। फिर अगले दिन अन्न-जल ग्रहण किए बिना व्रत रखती हैं। पंडित मोहन कहते हैं कि व्रत करनेवाली महिलाएं भूख लगने पर आलू और फल खा सकती हैं। इसी तरह ऊर्जा और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू शर्बत पीते रहने की सलाह भी पंडित मोहन शुक्ला देते हैं। रात को फलाहार करके व्रत तोड़ सकती हैं।

ऐसे रखें सेहत का ख्याल

तो वहीं फिटनेस एक्सपर्ट और डायटिशियन राघव भट्ट कहते हैं चूंकि हरियाली तीज का व्रत काफी कठिन है क्योंकि महिलाएं इसलिए कुछ महिलाओं की सेहत पर इसका असर भी पड़ता है। व्रत से एक दिन पहले महिलाएं तली हुई और मसालेदार चीजें अपने भोजन में खाती हैं। लेकिन ढ़ेर सारा तेल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाकर आपके दिल को नुकसान पहुंचाता है इसलिए पौष्टिक भोजन करें। व्रत वाले दिन पूरा दिन पानी न पीने से व्रत करनेवाली महिला डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) का शिकार हो जाती है। इसलिए पानी पीते रहें। दिन में थोड़े-थोड़े अंतर के बाद फल खाएं या बिना शक्कर का फ्रूट जूस पीएं। इसी तरह जो महिलाएं रात में पूजा के बाद कुछ खाने की बजाय सुबह व्रत तोड़ती हैं उन्हें एसिडिटी और पेट फूलने जैसी तकलीफें हो सकती हैं। इसलिए रात में ही फल और दूध पीकर व्रत तोड़ना चाहिए।

चित्र स्रोत-Facebook/welcomenepal.com


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source