... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
क्या आप हफ्ते में तीन बार इंडोर साइक्लिंग करते हैं, और फिर भी वज़न में कोई फर्क नज़र नहीं आ रहा? शायद इसलिए, क्योंकि आप एक ही तरीके की एक्सरसाइज़ बार-बार किये जा रहे हैं। एक जैसी एक्सराइसज़ करने से आपका दिल स्वस्थ रहता है और स्टैमिना बढ़ता है लेकिन कैलोरी ज्यादा नहीं घटती। अगर आप हर हफ्ते, हर महीने एक जैसा वर्कआउट करते है तो अब आपको ये आदत बदल लेनी चाहिए। वज़न घटाने के लिए दूसरी एक्सरसाइज़ को भी अपने रूटीन में शामिल करें।
फिटनेस एक्सपर्ट रोहिणी शाह के मुताबिक, जब आप हर रोज़ एक तरह की एक्सरसाइज़ हर रोज़ करते हैं तो आपकी मांसपेशियां उस चुनौती को आसानी से अपना लेती हैं, फिर आपका वज़न घटना स्थिर हो जाता है। इस स्थिरता को रोकने के लिए आपको ऐसा शेड्यूल बनाने की जरूरत है जिसमें अलग-अलग इंटेंसिटी की एक्सरसाइज़ शामिल हों। हर वर्कआउट सेशन में एक्सरसाइज़ करते हुए चरम पर पहुंचने की कोशिश करें। नॉन-स्टॉप वर्कआउट करने की जगह, अपनी एक्टीविटी को कम समय का रखें।
टिप्स
चित्र स्रोत - Shutterstock