छोटे बच्चों को किस उम्र से योग शुरू कर देना चाहिये ?

जाने छोटे बच्चों के योग करने से जुड़े हर सवाल का एक्सपर्ट द्वारा जवाब !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

आज कल हर तरफ योग की धूम है लेकिन कई माता पिता इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि छोटे बच्चों से योगा करवाना सही रहेगा या नही और अगर यह सही है तो फिर योग करने के लिए बच्चे की कम से कम उम्र कितनी होनी चाहिये। क्या छोटे बच्चे भी प्राणायाम कर सकते हैं? ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए हमने आर्ट ऑफ़ लिविंग के इंटरनेशनल योगा एंड मैडिटेशन एक्सपर्ट गौरव वर्मा से बात की। उन्होंने हर एक सवाल का विस्तार से जवाब दिया।

योग के लिए बच्चों की सही उम्र क्या है?

वे बताते हैं कि अगर आप छोटे बच्चों को ध्यान से देखें तो वे खुद ही किसी न किसी योग मुद्रा को करते हुए दिखते हैं। जैसे जब बच्चा जन्म लेता है उस समय वो अपने आप ही ‘आदि मुद्रा’ में होता है। इसी तरह जब बच्चे सोते हैं तो वे चिन्मय मुद्रा में सोते हैं जो कि सोने के लिए सबसे उपयुक्त मुद्रा है। इसी तरह बच्चे को कभी भी उठते, बैठते या चलते देखिये वे हमेशा किसी न किसी खास योग मुद्रा में ही रहते हैं। इसलिए बच्चों को योग सिखाने के लिए कोई ख़ास उम्र नहीं चाहिये बल्कि बस उन्हें योग सिखाने के लिए एक अच्छे योग टीचर की ज़रूरत होती है।

क्या छोटे बच्चों का प्राणायाम करना उचित है?

प्राणायाम करना बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और सात से आठ साल के बच्चे आसानी से प्राणायाम कर सकते हैं। हालांकि बच्चे जब प्राणायाम करें तो आप उन्हें ऐसे प्राणायाम न करने दें जिसमें देर तक सांसे रोक कर रखनी हो। इसलिए छोटे बच्चों से कपालभांति प्राणायाम न करवाएं।

क्या छोटे बच्चे सूर्य नमस्कार कर सकते हैं ?

सूर्य नमस्कार करने से बच्चों का दिमाग तेज होता है और उनकी याद रखने की क्षमता भी बेहतर होती है। इसे करने के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 7-8 साल होनी चाहिये।

बच्चों को कौन से योगासन नहीं करने चाहिये?

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि बच्चों को किसी योग टीचर की देख रेख में ही योग करवाएं, और आज के समय के एडवांस्ड योगासन न करवाएं। बच्चों से योग तभी करवाएं जब उनका मन हो और वे इसे सहजता से करें। कभी भी योग के लिए जबरदस्ती न करें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source