ट्राई कीजिए यह 3 लेटेस्ट वर्कआउट्स और बनिये स्लिम एंड ट्रिम

इन वर्कआउट्स की मदद से घटाइए महीनेभर में 2-3 किलो वजन

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

जी हां, 30 मिनट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कार्डियो वर्कआउट आपको शेप में रहने में मदद करेगी लेकिन आपकी बॉडी का टोनअप होना इन वर्कआउट्स की प्रैक्टिस पर भी निर्भर करता है। इस काम में सफल होने का सबसे अच्छा तरीका है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो वर्कआउट्स को मिक्स करके प्रैक्टिस करना। फिटनेस एक्सपर्ट (गोल्डस् जिम इंडिया) सागर पेडणेकर बता रहे वर्कआउट के 3 बेस्ट तरीके जिनसे हो सकेगी मैक्सिमम कैलोरी बर्न।

ईएमओएम(EMOM)- यह मशहूर और लोकप्रिय क्रॉसफिट वर्कआउट तकनीक है जिसका मतलब है एवरी मिनट ऑन मिनट (Every Minute On Minute) इस वर्कआउट के दौरान अगर आप 10 बार स्क्वैट्स करते हैं तो उन्हें गिनना शुरु कीजिए। स्टॉपर की मदद लें और 10 स्क्वैट्स करें और बचे हुए समय में आराम करें। इसके बाद घड़ी दोबारा चालू कीजिए, टाइम सेट कीजिए और वर्कआउट दोहराइए और फिर आराम कीजिए। इस तरह का वर्कआउट करने से फैट कम होने की बात कही जाती है। साथ ही एक्सरसाइज़ के बीच आराम के लिए मिलनेवाला समय भी आपको वर्कआउट दोहराने और अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद और प्रेरित करता है।

द वेट लॉस व्हील- वर्कआउट के इस तरीके को एक चक्र या व्हील की तरह तैयार किया जाता है। द वेट लॉस व्हील (The weight loss wheel) वर्कआउट के मध्य में एक मूव या हब करना है जिससे आपकी हार्ट रेट बढ़ जाएगा। हब के साथ-साथ आपको 5 स्पोक्स या मूव्स करने है जो आपको सक्रिय रहने के साथ-साथ आराम करने में भी मदद करेंगे। अब सेंटर एक्सरसाइज़ करें और फिर पहले स्पोक को दोहराएं। हब एक्सरसाइज़ दोबारा करें और फिर दूसरा स्पोक करें। हर सेट को लगभग 30 सेकंड तक करना है जिसके बाद 15 सेकंड आराम कर सकते हैं, उसके बाद यह सेट दोहराना है।

टैबटा स्टाईल-सुपरसेट्स- आपने अगर टैबटा स्टाईल- सुपरसेट्स (Tabata style supersets) अभी तक ट्राई नहीं किए तो आपको वर्कआउट की यह तकनीक ट्राई करनी चाहिए। यह एक 4-मिनट लंबा वर्कआउट है जिसमें बारी-बारी 20 सेकेंड के कठिन स्प्रिंन्टस के बाद 10 सेकेंड का आराम दिया जाता है। इस तरह कम समय में आप कैलोरी अधिक बर्न कर पाते हैं। टैबटा स्टाईल-सुपरसेट्स करते हुए आप दो अलग प्रकार के वर्कआउट्स एक साथ कर सकते हैं जो आपके शरीर के दो विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करेंगे। आप पहले वर्कआउट को 20 सेकंड करने के बाद, 10 सेकंड आराम करें। फिर दूसरा मूव 20 सेकंड तक के लिए करें और बाकी 10 सेकेंड के लिए आराम करें। इस तरह आप 4-मिनट में 4 राउंड पूरे कर सकेंगे।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source