... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Don’t eat out too frequently. You never know what they mix in the dishes to enhance the flavour. The ingredients can harm your digestive system. By cooking at home, you will have complete control of the ingredients going into your meal.
Read this in English.
आजकल समय को बचाने के लिए अक्सर महिलायें ज्यादा खाना बनाकर फ्रिज में रखना पसंद करती हैं, लेकिन ये आदत उतना हेल्दी नहीं होता है। ये आदत तब ज्यादा अनहेल्दी बन जाता है जब आप फ्रिज से खाना निकालकर तुरन्त खाने लगते हैं। बासी और ठंडा खाने में बैक्टिरीया बिल्ड-अप होने के कारण खाना संक्रमित होने का खतरा बन जाता है।
डॉ. भावी मोदी, होमियोपैथ, विरूद्ध होमियोपैथ एण्ड वेलनेस सेंटर, मुम्बई के कहना है कि खाना बनाने के तीन घंटे के बाद ही फ्रिज में खाना रखना सही होता है। फ्रिज में खाना रखने के लिए बावजूद बहुत ज्यादा दिनों तक ये सेहत के दृष्टि से सेफ नहीं रहता है। फ्रिज में खाना रखने का ये मतलब यह नहीं होता कि उसमें जीवाणु का उत्पादन नहीं होगा। हाँ, रूम टेम्परेचर में जितनी जल्दी संक्रमित होता है फ्रिज में ज्यादा समय लगता है। इसलिए अगर खाना बच गया है तो फिर से गर्म करके खाना ही सबसे सेफ ऑप्शन होता है।
खाना को फिर से गर्म करके खाने से पहले इन बातों पर ध्यान देना ज़रूरी होता है-
• खाना को उच्च तापमान पर गर्म न करें- डॉ. भावी का कहना है कि इससे खाने की पौष्टिकता, विटामिन्स और मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं। कम आंच पर गर्म करने से जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और पौष्टिकता भी बनी रहती है।
• गर्म करने के बजाय भाप में पकायें- खाने पर पानी छिड़ककर कम आंच पर भाप में पकायें। इस प्रोसेस को आप माइक्रोवेव में खाना को गर्म करते वक्त भी अपना सकते हैं।
• बाकी बचा ब्रेड, पिज़्जा, फ्राईड फूड्स आदि ताजे अवस्था की तरह नहीं होता कितना भी आप फ्रिज से निकालने के बाद गर्म करो। इनको आप माइक्रोवेव में गर्म करने के जगह पर गैस या ओवन में गर्म करें।
दो दिन से ज्यादा दिनों तक फ्रिज में खाना रखकर न खायें।
मूल स्रोत: Why eating food right out of the refrigerator is a bad idea!
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।