... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मोटापा एक गंभीर समस्या है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। आपको बता दें कि वजन कम करने के लिए केवल वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता है बल्कि खानपान का भी बहुत ध्यान रखना होता है। सबसे बड़ी बात कि सही समय पर खाना ज्यादा जरूरी है। एक्पर्ट ऐसा मानते हैं कि जब आपको भूख लगती है, आपको उसी समय खाना चाहिए। भूख लगने के एक या दो घंटे बाद खाने से आपका कैलोरी काउंट बढ़ सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। पढ़ें- तेजी से वजन कम करना है? आज ही घर ले आएं ये उपकरण
लगभग 90 फीसदी लोग ऐसे होते हैं कि वो भूख लगने पर नहीं खाते हैं बल्कि उसके एक या दो घंटे बाद खाते हैं। वास्तव में ऐसा करने से आप अनजाने में अपनी कैलोरी बढ़ा लेते हैं, जिससे आपके वजन घटाने के प्लान पर पानी फिर सकता है।
मुंबई स्थित होप एंड केयर क्लिनिक के डॉक्टर अक्षत चड्ढा के अनुसार, आपको तभी खाना चाहिए, जब आपको भूख लगे। खाने के लिए एक या दो घंटे का इंतजार नहीं करना चाहिए। उदहारण के लिए अगर आपको चार बजे भूख लग रही है, तो आप इस समय फल और वेज सैंडविच खा सकते हैं। इससे आपकी भूख भी खत्म होती है और कैलोरी भी कम मिलती है। पांच या छह बजने का इंतजार ना करें। जब आपको ज्यादा भूख लगती है, तो इसका मतलब ये है कि आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल बहुत कम हो गया है।
लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप हर एक या दो घंटे या जब आपको भूख लगे, खाते ही रहें। दिमाग में एक बात रखें कि संयम ही सफलता की कुंजी है। इसलिए अगर आपको शाम को मीठा खाने का मन हो रहा है, तो चॉकलेट का एक टुकड़ा खा लें या फल और एक कटोरी सलाद लें। ध्यान रहे कि ज्यादा चॉकलेट या चिप्स जैसी चीजें खाने से बचें। इसके अलावा भूख लगने पर जंक फूड खाने से बचें, इससे आपका वजन और बढ़ सकता है। इसलिए अपना खाना बुद्धिमानी से चुनें और समय पर खाएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock