सिर्फ एक मुट्ठी अखरोट खाकर तेज़ करें दिमाग!

क्या आपकी याददाश्त कमज़ोर है, क्या आप ज़्यादा चिड़चिडे हैं? तो अखरोट ज़रूर खाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसे अखरोट खाना पसंद न हों। जिसे अखरोट खाना पसंद नहीं है, उसे शायद इसके लाभदायक गुणों के बारे में पता नहीं होगा। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। जमाने से कहा जाता है सूखे मेवे खाओ और सेहत बनाओ। वैज्ञानिक भी इस बात की पुष्टि करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अखरोट दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। उनके अनुसार मस्तिष्क की तरह दिखने वाला अखरोट वास्तव में आपके दिमाग को तेज़ करने में मददगार है। आइये जानते है ये ड्राई फ्रूट आपके दिमाग को कैसे स्वस्थ रखता है: पढ़ें- अखरोट खाने से सेहत को होते हैं ये 13 लाभ

याददाश्त में सुधार करे

अखरोट एक पोषक तत्व युक्त फ़ूड है जिसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) (ओमेगा -3 फैटी एसिड) के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये सभी पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव (oxidative) नुकसान से मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और याददाश्त में सुधार करने में मदद करते हैं।

अच्छी नींद दिलाने में सहायक

अध्ययन के अनुसार, अखरोट में पर्याप्त मेलाटोनिन (melatonin) होते हैं। मेलाटोनिन आपकी नींद में सुधार करने में मदद करता है और फ्री रैडिकल डैमेज के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।

आपके मूड को सही रखने में सहायक

अखरोट तनाव, अवसाद और अन्य बुरे प्रभावों से बचाकर आपके दिल को हल्का रखने में सहायक है। इतना ही नहीं एक मुट्ठी अखरोट आपको सक्रियता हाइपरैक्टिविटी (hyperactivity) और चिड़चिड़ापन से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: 

Walnut, a brain booster (www.tribune.com)

Get better sleep with walnut (https://www.chatelaine.com/health)

Mood swing and depression (www.organicfacts.net)


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source