आसानी से घटाना है वज़न? खाएं शकरकंद!!

जानिये कैसे शकरकंद यानी Sweet Potato खाने से आपका वज़न घट सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:09 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

वज़न घटाने के मतलब भूखा रहना नहीं है, इसका मतलब है सही डायट लेना, जिसमें कैलोरी कम हो। अगर आप ऐसी ही डायट लेना चाहते हैं और विकल्पों की तलाश में हैं तो आपको शकरकंद यानी मीठे आलू ट्राई करने चाहिए। ये न सिर्फ वज़न घटाने में आपकी मदद करती है, बल्कि साथ ही साथ आपको संतुष्ट भी करती हैं।

1)   फाइबर की मात्रा अधिक – शकरकंद में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है इसलिए ये आपकी भूख मिटाने का हेल्दी ऑप्शन है। फाइबर के कारण आपका पेट देर तक भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बच जाते हैं। एक मध्यम आकार के शकरकंद में 4 ग्राम फाइबर होता है।

2)   ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करे – कोक्रेन डेटाबेस ऑफ सिस्टेमैटिक रिव्यूज़ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि भले ही शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है लेकिन ये एडिपोनेक्टिन (adiponectin) तत्व देता है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को नियमित करने वाले हार्मोन को बढ़ाता है। ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होने से भूख में नियंत्रण भी होता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप शकरकंद को उबालकर या भाप में पका कर खाएं, तल कर या रोस्ट करके नहीं। (इसे भी पढ़ें - वज़न घटाने के लिए खाएं ये 7 फल)

3)   नैचुरली मीठे – शकरकंद को मीठा आलू इसीलिए कहा जाता है क्योंकि ये आलू जैसी दिखती है और स्वाद में मीठी होती है। बाकी मीठी चीज़ों की तरह इसमें ढेर सारी कैलोरी भी नहीं होती। HealthifyMe के अनुसार एक मीडियम शकरकंद में 30 कैलोरी ही होती है। तो बस, मीठा खाने का दिल हो तो शकरकंद खाएं। ये न सिर्फ आपका मोटापा कम करने में मदद करती है बल्कि इसमें काफी मात्रा में विटामिन ए होता है जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source