... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
अगर आप खाने की टेबल से सबसे आख़िर में उठने वाले हैं तो खुश हो जाइये, आप वज़न घटाने के लिए एक बहुत आसान तरीका अपना रहे हैं। मुमकिन है आप टेबल पर सबसे फिट और दुबले इंसान हों। हालांकि, अगर आपके खाने में पिज़्ज़ा या जंक फूड था, तो खुश होने का कोई मतलब नहीं है। ठीक तरीके से अपना खाना खाना एक आर्ट है। जब आप खाना खा रहे हों तो अपनी पांचों इंद्रियों को सक्रिय करके खायें। ये बात बहुत पुराने ज़माने से कही जाती रही है कि आपको खाने के सभी पोषक तत्व तभी मिल पाएंगे जब आप अपने खाने से प्यार करेंगे और आनंद के साथ उसे खाएंगे। (इसे भी पढ़ें - जाने कैसे रोज़ अंडा खाने से कम होती है चर्बी)
अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो आप अपना वक्त तो बचा लेंगे लेकिन अपना वज़न काफी बढ़ा लेंगे। कुछ अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं उनका बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा होता है और उनका वज़न भी बहुत जल्दी बढ़ता है। 4000 अधेड़ उम्र के लोगों पर हुए एक अध्ययन में ये सामने आया कि जो महिला और पुरूष बहुत जल्दी-जल्दी अपना खाना खाते थे उनका वज़न कम उम्र से ही बढ़ना शुरू हो गया था।
शरीर की ज़्यादातक प्रक्रियाओं को हार्मोन नियंत्रित करते हैं। जब आप खाना खाते हैं तो दिमाग में संदेश जाता है कि आप खाना खा रहे हैं तब भूख मिटाने वाले हार्मोन रिलीज़ होते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है। इसलिए जब आप धीरे-धीरे खाते हैं तो दिमाग को ये एहसास होता है कि आपका पेट भर गया है। आपकी भूख भी मिटने लगती है, जबकि आपने ज्यादा नहीं खाया होता। (इसे भी पढ़ें - पेट की चर्बी कम करने के आसान टिप्स)
इसलिए अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो अन्य उपायों के साथ खाना खाने की ये तकनीक भी अपनाएं। खाना धीरे-धीरे अच्छे तरीके से चबाकर ही खाएं। इससे आप कम कैलोरी लेंगे और वज़न घटाने में आपको मदद मिलेगी।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
Leong, S. L., Madden, C., Gray, A., Waters, D., & Horwath, C. (2011). Faster self-reported speed of eating is related to higher body mass index in a nationwide survey of middle-aged women. Journal of the American Dietetic Association, 111(8), 1192-1197.
Otsuka, R., Tamakoshi, K., Yatsuya, H., Murata, C., Sekiya, A., Wada, K., … & OuYang, P. (2006). Eating fast leads to obesity: findings based on self-administered questionnaires among middle-aged Japanese men and women.Journal of epidemiology, 16(3), 117-124.
Tanihara, S., Imatoh, T., Miyazaki, M., Babazono, A., Momose, Y., Baba, M., … & Une, H. (2011). Retrospective longitudinal study on the relationship between 8-year weight change and current eating speed. Appetite, 57(1), 179-183.
Zhu, Y., & Hollis, J. H. (2015). Relationship between chewing behavior and body weight status in fully dentate healthy adults. International journal of food sciences and nutrition, 66(2), 135-139.