वजन कम करना हो तो घर में बनाकर खाएं हुम्मस

Hummus में विटामिन ए और सी के अलावा फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

ऐसा अक्सर होता है कि जब भी आपको कुछ नमकीन खाने का मन करता है तो आपका दिमाग सबसे पहले जंक फ़ूड की तरफ जाता है। हालांकि ये सबको पता है कि जंक फ़ूड का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है फिर भी लोग खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाते हैं। ऑफिस हो या घर हर जगह लोग स्नैक में चिप्स, बर्गर या ऐसे ही कुछ अन्य जंक फ़ूड का सेवन करते हैं। जंक फ़ूड का अधिक सेवन शरीर के मोटापा को बढ़ा देता है और अगर आप मोटापे से बचना चाहते हैं तो अपने खानपान में बदलाव लायें।

अपनी इस आदत से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही हुम्मस (Hummus) बना सकते हैं। उबले चने, ऑलिव ऑयल, लहसुन, लेमन जूस और ताहिनी से तैयार यह डिश शरीर को फायदा भी पहुंचाती है और आपकी भूख को भी लम्बे समय तक शांत रखती है। यह एक ठंडी डिश है और मुख्य तौर पर इसे डिप के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है और इसे बनाने में बस 15-20मिनट का ही समय लगता है। लाजवाब स्वाद से भरपूर यह डिश विटामिन ए, सी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। कभी भी बाज़ार से हुम्मस खरीद कर न खायें बल्कि हमेशा इसे घर में ही बनाएं।

अधिकांश लोग इसे पिटा ब्रेड (Pita bread) या लावश (Lavash) के साथ डिप के साथ खाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो तो आप पिटा ब्रेड के बजाय सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं। गाज़र, शिमला मिर्च और खीरे को स्लाइसेज में काटे और इसे हुम्मम के साथ मजे लेकर खाएं। दिन में आप इसे तीन बार खा सकते हैं।

सिर्फ एक हफ्ते तक गाजर के साथ हुम्मम खाने से आपको यह एहसास होगा कि अब आपके पेट में गैस नहीं बनती है और अब आपका पाचन भी पहले की तुलना में काफी सही रहता है। हाल ही में किये कुछ शोधों के अनुसार, अगर आप डायबिटीज या दिल से जुड़ी किसी बीमारी के शिकार हैं तो इस हेल्दी स्नैक के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां और डायबिटीज से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ:

[1] Augustin LSA, Chiavaroli L, Campbell J, et al. Post-prandial glucose and insulin responses of hummus alone or combined with a carbohydrate food: a dose–response study. Nutrition Journal. 2015;15:13. doi:10.1186/s12937-016-0129-1.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source