रोज़ एक बाउल उबली सब्ज़ियां खायें और जल्दी वज़न घटायें!

लो कैलोरी फूड खायें और वज़न घटायें!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

रोज़ जिम जाकर वर्कआउट कर रहे हैं, सुबह-सुबह की आराम वाली नींद छोड़कर 5 किमी वॉक कर रहे हैं, यहाँ तक कि स्पाइसी और टेस्टी खाना तक छोड़ दिया है लेकिन अफसोस... तब भी वज़न नहीं घट रहा है। मायूस हो गए है? समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें? शायद आप सुबह का नाश्ता करना भी छोड़ रहे हैं। इस तरह की डाइटिंग मत कीजिए, इससे वज़न घटने के जगह पर और भी बढ़ जायेगा।

आपको वज़न को घटाने के लिए एक ही बात का ध्यान रखना पड़ेगा, वह है डायट। वज़न घटाने के लिए सबसे ज़रूरी होता है डायट के साथ एक्सरसाइज़ दोनों पर बराबर ध्यान देने की। डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल की सलाह है कि अगर आप हेल्दी तरीके से अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर हो या स्नैक्स टाइम किसी भी समय आप उबली सब्ज़ियाँ एक बाउल खायें इससे आप धीरे-धीरे तंदुरूस्त रहते हुए वज़न को घटा पायेंगे। पढ़े- बिना डाइटिंग के सिर्फ पानी पीकर वज़न घटाने का नायाब तरीका!

आप ये जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे कि उबली सब्ज़ियों को खाने से आपको विटामिन बी12, फाइबर, आयरन, कैल्सियम आदि भरपूर मात्रा में तो मिलेगा ही साथ ही कैलोरी बढ़ने का भय भी नहीं रहेगा क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होता है। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण खाने के बाद पेट देर तक भरा रहता है जिससे आप जंक फूड्स के साथ ज्यादा खाने से भी बच जाते हैं। इस तरह का डायट लेने से आपको दो तरह से लाभ मिलता है, एक तो आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पौष्टिकता मिल जाता है दूसरा वज़न घटने के बावजूद आप एनर्जी से भरपूर रह पाते हैं।

अब शायद आप सोच रहे होंगे कि उस हेल्दी वेट लॉस करने वाले बाउल में कौन-कौन-सी सब्ज़ियाँ होनी चाहिए। तो चलिये हमारी डायटीशियन दीपशिखा के कहे अनुसार हम उसकी भी लिस्ट आपको देते हैं-

• ब्रोकली

• ज़ूकीनी

• फ्रेंच बीन्स

• गाजर

• शिमला मिर्च

• चुकंदर

• प्याज़

• सेब

• अनार आदि

इसको कैसे बनायेंगे-

क्यों सोच रहे हैं न कि इसे कैसे खा पायेंगे। तो आप गलत है, हम आपको इसको बनाने का तरीका भी बता रहें जिससे ये इतना टेस्टी बन जायेगा कि देखकर आपको खाने की इच्छा होने लगेगी और एक बार इसको खाने से आप बार-बार खाना चाहेंगे।

इन सारी सब्ज़ियों को उबाल लें और उस पर बारीक कटी हुई प्याज़, नमक, काली मिर्च का पाउडर और नींबू का रस छिड़क दें। और फिर क्या एक बाउल खाकर आपका मन नहीं भरेगा।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source