... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 18, 2017 2:40 PM IST
अगर आप कोई हेल्दी डायट फॉलो कर रही हैं या वेट लॉस की कोशिश में हैं तो आपको मैदा कम खाना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि बाज़ार में ऐसी बहुत-सी चीज़ें उपलब्ध हैं जो मैदे का पर्याय बन सकती हैं या जिन्हें हम मैदे की जगह खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे अगर आपको पास्ता खाने का शौक है, तो उसके भी विभिन्न प्रकार बाज़ार में उपलब्ध हैं। आप मैदे से बने पास्ता की बज़ाय सूज़ी (रवा) या मल्टीग्रेन पास्ता भी खा सकते हैं। लेकिन इन दोनों में से बेहतर क्या है? डायटिशन सोनिया गांधी (फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली) की बता रही हैं कौन-सा पास्ता ज़्यादा हेल्दी हो सकता है। ऑफिस में हेल्दी डायट लेने के तरीके पता हैं आपको?
डुरम वीट पास्ता- डुरम गेंहू (Durum wheat) में ग्लूटेन और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसीलिए मैदा से बने पास्ता की तुलना में डुरम वीट पास्ता से बना पास्ता हेल्दी माना जा सकता है। लेकिन डुरम वीट पास्ता खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह होल ग्रेन डुरम से बना हो क्योंकि जब इसे कूटकर सूजी बनायी जाती है तो वह साबुत अनाज से ज़्यादा हेल्दी नहीं होता। ब्राउन ब्रेड या वाइट ब्रेड – कौन-सी ब्रेड है बेहतर?
सूजी पास्ता- रवा (सूजी) या मैदा या गेहूं का पॉलिश किया हुआ एक रूप है, जो गेंहू की तरह ही पौष्टिक होता है। इसीलिए सूजी से बना हुआ पास्ता मैदे से बने पास्ता से बहुत अलग नहीं होता।
होल वीट पास्ता- यह फिलहाल बाज़ार में मौजूद पास्ता की विभिन्न वेरायटी में सबसे हेल्दी है। इसमें डायटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज़्यादा होती है जो दिल से जुड़ी की बीमारियों का कारण बनता है। विटामिन और मिनरल की भी मात्रा इस प्रकार के पास्ता में अधिक होती है। एक कप पके हुए साधारण पास्ता में 221 कैलोरी होती है जबकि होल वीट पास्ता की इतनी ही मात्रा से 174 कैलोरी प्राप्त होती है।
मल्टीग्रेन पास्ता- मल्टीग्रेन पास्ता विभिन्न प्रकार के अनाज से बनता है। लेकिन इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया अनाज अगर साबुत नहीं है तो हो सकता है कि यह पास्ता ज़्यादा पौष्टिक न हो।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Shutterstock