... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:12 PM IST
पानी पीना न भूलें: पानी आपके शरीर से टॉक्सिन्स दूर करता है और मेटाबोलिस्म भी तेज़ करता है। वज़न घटाने के लिए एक तरकीब अपनाएं - खाना खाने से पहले पानी पियें, देखना आप पहले से कम खाएंगे।
Read this in English
ये बात तो सभी जानते हैं कि मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में मदद करके पानी वज़न कम करने में काफी मददगार साबित होता है। इससे शरीर के टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे भी वज़न कम होने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आपको ये बात मालूम है कि खाने से पहले एक गिलास पानी पीने से भी आपका वज़न कम हो सकता हैँ? इसके पीछे का कारण बहुत सीधा है। पानी आपका पेट भर देता है जिससे कि आप कम खाना खाते हैं। साथ ही, शुगर वाली ड्रिंक के बजाय पानी चुनने से आप प्रति ग्लास 100 से ज्यादा कैलोरी कम कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, तांबे के बर्तन में पानी पीने के 8 फायदे)
प्रमाण
जर्नल ओबेसिटी में हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी में, वैज्ञानिकों ने तीन महीनों तक एक ऐसे समूह के लोगों का निरीक्षण किया जो लो कैलोरी डाइट ले रहे थे। इनमें से आधे लोगों को कहा गया कि वो खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पियें। इसका परिणाम ये निकला कि जिन लोगों ने खाने से पानी पिया उन्होंने तकरीबन 7 किलो वज़न घटाया जबकि जिन्होंने पानी नहीं पिया था उन्होंने 5 किलो वज़न घटाया। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने का नुस्ख़ा #24: हल्दी से वज़न घटायें)
जर्नल ओबेसिटी में प्रकाशित एक अन्य स्टडी में ये बात कही गई है कि जिन अधिक वज़न वाले लोगों ने सुबह नाश्ते से पहले पानी पिया, उनकी कैलोरी इनटेक में 13प्रतिशत कमी देखी गयी।
टिप्स
मूल स्रोत - Weight Loss Tip #88- Drink water before meals
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
संदर्भ
[1] Dennis EA, Dengo AL, Comber DL, Flack KD, Savla J, Davy KP, Davy BM. Waterconsumption increases weight loss during a hypocaloric diet intervention inmiddle-aged and older adults. Obesity (Silver Spring). 2010 Feb;18(2):300-7. doi:10.1038/oby.2009.235. Epub 2009 Aug 6. PubMed PMID: 19661958; PubMed Central
PMCID: PMC2859815.
[2] Davy BM, Dennis EA, Dengo AL, Wilson KL, Davy KP. Water consumption reduces energy intake at a breakfast meal in obese older adults. J Am Diet Assoc. 2008Jul;108(7):1236-9. doi: 10.1016/j.jada.2008.04.013. PubMed PMID: 18589036; PubMedCentral PMCID: PMC2743119.
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।