इस बहुत ही आसान उपाय से कम करें वजन!

वजन घटाने के लिए अब आपको जिम में घंटों पसीना बहाने के ज़रुरत नहीं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

क्या आप अपना वजन घटा रहे हैं? क्या तमाम मशक्कत के बाद भी आपका मोटापा कम नहीं हो रहा है? तो अब आपको शहद, दालचीनी और नींबू से बनी ड्रिंक पीनी शुरू कर देनी चाहिए। जी हां, इस ड्रिंक से आपको ना केवल कई किलो वजन कम करने में मदद मिलेगी बल्कि आपको भरपूर ऊर्जा भी मिलेगी। पढ़ें: इस आसान उपाय से 1 हफ्ते में कम करें कई किलो वज़न!

शहद, दालचीनी और नींबू क्यों

शहद, नींबू और गर्म पानी पाचन में सुधार करने और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालने में सहायता करता हैं, जिससे आपको वजन कम करने में सहायता मिलती है। नींबू में पेक्टिन (pectin) पाया जाता है, जिस वजह से ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। इसके अलावा नींबू, शहद और पानी के मिश्रण से पेट में क्षारीय (alkaline) प्रभाव पड़ता है, जिससे वसा के बेहतर टूटने में मदद मिलती है।

दूसरी ओर दालचीनी पाचन में सुधार करने, इंसुलिन का उत्पादन विनियमित करने और कार्बोहाइड्रेट के टूटने में मदद करता है। ये आपके द्वारा खाए जाने वाले खाने से पोषक तत्वों के समावेश में सुधार करता है, जिससे आपको कम भूख लगती है और आपको वजन कम करने में सहायता मिलती है।

इस ड्रिंक को बनाने के लिए सामान

  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर

  • आधा नींबू का रस

  • एक बड़ा चम्मच शहद

  • एक गिलास गर्म पानी

ऐसे बनाएं ड्रिंक

  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर एक गिलास में मिला लें।

  • अब इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।

  • इसे अच्छी तरह मिला लें।

  • अब इसमें गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

कब और कितना

आपको ये ड्रिंक दिन में एक बार खाली पेट पीनी चाहिए।

इस बात का रखें ख्याल

ये एक घरेलू उपाय है और इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।

TheHealthSite.com वज़न कम करने के इस तरीके की कोई गारंटी नहीं देता क्योंकि हर इंसान पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है। बेहतर होगा कि यहां बताए गए किसी तरीके को अपनाने से पहले आप अपने न्यूट्रीशनिस्ट या डॉक्टर से परामर्श ले लें।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ: Secrets of Indian Herbs for good health , Acharya Balakrishna, vol 1, page 228-231


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source