गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए संतरे का ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों में Dehydration से बचने के लिए इस पेय पदार्थ का नियमित सेवन करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

गर्मियों के दिनों में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाना बहुत ज़रूरी होता है,वैसे तो अधिक मात्रा में पानी पीने से आप काफी हद तक इस समस्या से बच सकते हैं लेकिन सिर्फ पानी पीने से आप खोये हुए न्यूट्रीशन को वापस नहीं पा सकते हैं। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस का नियंत्रित होना भी बहुत ज़रूरी है। हम यहाँ आपको संतरे से बनने वाली ऐसे पेय पदार्थ के बारे में बता रहे हैं जो गर्मियों के दिनों में अमृत के सामान है। यह पेय शरीर में तरल और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस दोनों की मात्रा को आसानी से नियंत्रित कर देती है। संतरे में विटामिन सी, फाइबर और कई अन्य न्यूट्रीशन होने के कारण यह डिहाइड्रेशन से बचने के लिए एक असरदार घरेलू औषधि है। यह डायरिया से पीड़ित मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पढ़ें: डिहाइड्रेशन से बचना है तो रोज खायें ये ख़ास फल

सामग्री :

  • ¼ कप ताजे संतरे का जूस (60 एमएल)
  • 2 कप पानी
  • ½ चम्मच बेकिंग सोड़ा
  • 2 चम्मच शहद

बनाने की विधि:

एक जग में ताजे संतरे का जूस, पानी और बेकिंग सोडा डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक बेकिंग सोड़ा पूरी तरह घुल न जाए। अब इसमें शहद डालें और फिर से पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। अगर आपको सारा दिन धूप में ही बाहर रहना है तो आप अपने इस पेय में थोड़ी सी आइस क्यूब और मिला दें। इससे आपका शरीर ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा। पढ़ें: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिये पियें ये 5 तरह के जूस

यह कैसे मदद करती है: हम सब यह अच्छी तरह जानते हैं कि संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होता है, इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर भी अच्छी मात्रा में मिलता है जो डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद करते हैं। यह जूस न सिर्फ पानी की कमी को पूरा करती है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट जैसे की सोडियम, पोटैशियम और शुगर की कमी को भी ख़त्म कर देती है। इसके अलावा इस जूस में बेकिंग सोड़ा के इस्तेमाल से ये शरीर के तरल के एल्कलाइन गुणों को भी सही कर देते हैं जिससे डिहाइड्रेशन से बचने में मदद मिलती है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source