hamburger icon
A
Read in English

इस आसान उपाय से 1 हफ्ते में कम करें कई किलो वज़न!

वजन घटाने के लिए अब आपको जिम में घंटों पसीना बहाने के ज़रुरत नहीं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

क्या आप अपना वजन घटा रहे हैं? क्या तमाम मशक्कत के बाद भी आपका मोटापा कम नहीं हो रहा है? तो अब आपको सेब-दालचीनी की ड्रिंक पीनी शुरू कर देनी चाहिए। जी हां, इस कम कैलोरी वाली ड्रिंक से आपको ना केवल कई किलो वजन कम करने में मदद मिलेगी बल्कि आपको भरपूर ऊर्जा भी मिलेगी। पढ़ें: वजन कम करने के लिए खाएं पत्तागोभी, ये भी हैं 8 फायदे

सेब और दालचीनी ही क्यों

सेब में कम मात्रा में कैलोरी होती है। उच्च फाइबर से भरपूर सेब वजन घटाने के लिए एक बेहतर फ़ूड है। सेब और दालचीनी दोनों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फ़्लेवोनोइड (flavonoids) होते हैं, जो आपके मेटाबोलिज्म की गति में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा दालचीनी पाचन को बेहतर बनाती है और भूख ख़त्म करती है। सेब और दालचीनी में विटामिन ए, बी 2, बी 6, बी 12, ई और फोलिक एसिड होते हैं, जो आपको स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रखते हैं।

सेब और दालचीनी की ड्रिंक ऐसे बनाएं

  • एक सेब के कई टुकड़े कर लें
  • इन्हें टुकड़ों को एक जग में रख लें
  • अब जग में एक दालचीनी का टुकड़ा डालें
  • अब इसमें बर्फ की 2-3 क्यूब्स डालकर पानी भर लें
  • जग को फ्रिज में रखकर 15 मिनट तक ठंडा कर लें
  • ठंडा होने के बाद पियें
  • इस ड्रिंक को कम से कम तीन दिन तक रखा जा सकता है

कब पियें

सेब और दालचीनी की ड्रिंक को सुबह नाश्ते से पहले पीना ज्यादा फायदेमंद है। सुबह के समय पीने से आपकी बॉडी डीटोक्सीफाई होने में मदद मिलती है। तो इंतेज़ार किस बात का? वजन कम करना है तो, इसे पीना शुरू करें और एक हफ्ते में इस ड्रिंक का जादू देखें।

TheHealthSite.com वज़न कम करने के इस तरीके की कोई गारंटी नहीं देता क्योंकि हर इंसान पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है। बेहतर होगा कि यहां बताए गए किसी तरीके को अपनाने से पहले आप अपने न्यूट्रीशनिस्ट या डॉक्टर से परामर्श ले लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Ranasinghe, P., Pigera, S., Premakumara, G. S., Galappaththy, P., Constantine, G. R., & Katulanda, P. (2013). Medicinal properties of “true” cinnamon (Cinnamomum zeylanicum): a systematic review. BMC Complementary and Alternative Medicine, 13, 275. doi:10.1186/1472-6882-13-275