वजन कम करने के लिए यह तरीका भी आजमाकर देखें

Weight Loss के लिए एक्सरसाइज़ और डायट के अलावा पॉजिटिव सोच की भी जरूरत होती है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

वजन कम करना आसान काम नहीं है। वजन कम करने के लिए आपको जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ डायट का भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है, जब आप वजन कम करने के प्लान के बीच कई-कई दिनों तक जिम नहीं जा पाते हैं। ऐसा होने पर आप खुद पर गुस्सा करने लगते हैं और निराश हो जाते हैं। बेशक आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, यहां तक कि आपने जंक फूड्स छोड़कर एक हेल्दी डायट भी लेनी शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आप निराश हो सकते हैं। सही रिजल्ट नहीं मिलने पर अधिकतर लोग इस तरह हताश और निराश हो जाते हैं। अब सवाल यह है कि वजन कम करने के लिए क्या करें? वास्तव में वजन कम करने के लिए आपको अपनी सोच को भी सकारात्मक बनाना भी जरूरी है।

आपको बता दें कि रोजाना अपनी जीवनशैली को कठोर बनाना और खुद को एक कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाना वजन कम करने का एक सही रास्ता नहीं है। इसके बजाय अपनी तरफ से हो रही गलतियों को समझना जरूरी है। वास्तव में एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस बीच आपसे कई गलतियां हो सकती हैं। इसलिए वो काम करें जो आपके लिए सही हो।

खुद को आलसी मानते हुए निराश होना सही तरीका नहीं है। इससे आप अपने लिए अपने लिए मुश्किल खड़ी कर देते हैं। इसलिए अपने जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। वास्तव में जीवन में खुद के लिए कभी नकारात्मक शब्द जैसे 'आलसी' और 'फैट' आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप लगातार जिम जा रहे हैं और बीच में कई दिन नहीं गए। यह एक आम समस्या है और किसी से भी यह गलती हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप निराश हो जाएं। अगली बार जब ऐसा कुछ हो, तो इसे एक ब्रेक के रूप में लें और अपने दिमाग और शरीर को रिफ्रेश करके दोबारा शुरू करें।

अपने विचारों पर नजर रखें और अपने दिमाग से नकारात्मक चीजों को निकाल दें। एक बार जब आप खुद को दोष देना बंद कर देंगे और अपनी सोच को सकारात्मक बना लेंगे, तो आप खुद एक हेल्दी जीवन जीने लगेंगे और आपको एहसास हो जाएगा कि वजन कम करने के प्लान के लिए खुद को दोबारा प्रेरित करना कितना आसान है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source