... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English.
आम तौर लोगों का मानना है कि पंजाबी व्यंजन मसालेदार होने के साथ-साथ कैलोरी फूड्स होते हैं। समझना मुश्किल हो जाता है किस डिश को खाने से कितना कैलोरी हम ले रहे हैं। बटर चिकन हो या दाल मखनी या कि छोले भटूरे, यहां तक कि एक गिलास लस्सी जैसे बहुत सारे डिशेज़ में लो कैलोरी फूड खोजना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर आप पंजाबी फूड लवर हैं तो रेस्तरां में पंजाबी फूड ऑडर देने के पहले इन दस पंजाबी सब्ज़ियों के कैलोरी काउन्ट पर एक नजर डाल लें। पढ़े- क्या आपको पता है कि रोटी में कितना कैलोरी होता है?
1. 1 कप बटर चिकन- 486 कैलोरी
2. 1 कप मशरूरम करी- 218 कैलोरी
3. ½ पैकेज़ पंजाबी छोले- 200 कैलोरी
4. 1 कप शाही पनीर- 190 कैलोरी
5. ½ कप पालक पनीर- 170 कैलोरी
6. ½ पैक आलू मटर- 140 कैलोरी
7. ½ कप मटर पनीर- 140 कैलोरी
8. 1 कप दाल तड़का- 126 कैलोरी
9. ½ कप राज़मा मसाला- 120 कैलोरी
10. ½ कप दाल मख़ानी- 90 कैलोरी
(ऑनलाइन HealthifyMe कैलोरी काउन्टर से कैलोरी काउन्ट किया गया है)
ये दस पंजाबी व्यंजन कैलोरी से भरपूर होते हैं, इसलिए अगली बार रेस्तरां में ऑडर प्लेस करने से पहले इन सब कैलोरी काउन्ट को ध्यान में रखें। अगर आप वेट लॉस रेज़ीम पर हैं तो अपने इच्छाओं को कंट्रोल में रखना ही पड़ेगा।
टिप:
• अपने डायट में फल, सब्जी, और दलहन को शामिल करें जिससे बैलेंस्ड न्यूट्रिशन हो जायेगा।
• तीन बार भारी मात्रा में खाने के जगह पर दिन में सात से आठ बार खायें।
मूल स्रोत: Calorie count of top 10 Punjabi dishes
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।