पॉलिथीन में पैक की हुई सैंडविच खाने से होते हैं ये नुकसान

इन सैंडविच में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियां एक दिन में ही ख़राब हो जाती हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त दिनचर्या के कारण अधिकांश लोग स्नैक के रूप में जंक फ़ूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जबकि जंक फ़ूड खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। आप में से अधिकतर लोग जब बाज़ार में सैंडविच खाने जाते हैं तो वे पतली प्लास्टिक फिल्म में लिपटी हुई सैंडविच ही खरीदते और खाते हैं, लेकिन ऐसे सैंडविच को खाना आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया काठपाल यहां इससे जुड़े नुकसानों के बारे में बता रही हैं।

स्टोर करना: अधिकतर शॉप पर जो सैंडविच मिलती है उसमें इस्तेमाल किये जाने वाले अंडे, मीट, चिकन, पनीर या मछली को दुकानदार फ्रिज में स्टोर रखते हैं। वैसे सामान्य तौर पर इन चीजों को दो दिन से ज्यादा स्टोर नहीं करना चाहिये लेकिन ये लोग कई दिनों तक इसे फ्रिज में स्टोर रखते हैं और ग्राहकों को दे देते हैं। ऐसे में इन चीजों में संक्रमण भी हो सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

तापमान: सैंडविच में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों को अगर सही तापमान पर नहीं स्टोर किया गया तो वे एक दिन में ही ख़राब हो जाती हैं। खासतौर पर पकी हुई सब्जियां और जल्दी ख़राब हो जाती हैं।

कैलोरी काउंट:  सैंडविच को और मुलायम बनाने के लिए कई बार दुकानदार उसमें बहुत ज्यादा बटर मिला देते हैं। जिस कारण इसमें कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है जो आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। खासतौर पर अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसे बिलकुल न खाएं।

पैकेजिंग : सैंडविच की पैकेजिंग के लिए जिस पतली सी फिल्म का इस्तेमाल किया जाता है वो भी संक्रमित हो सकती है। डॉ. प्रिया बताती हैं कि सैंडविच में मौजूद एसिडिक चीजों जैसे कि टमाटर और सिरका के कारण इस पतली फिल्म में छेद भी हो सकता है जिससे इसके अन्दर बैक्टीरिया भी घुस सकते हैं।

टिप्स : अगर आपको अपने आसपास कोई ऐसी शॉप नहीं मिल रही है जो फ्रेश सैंडविच देता हो तो इसकी बजाय आप पास के किसी रेस्टोरेंट में जाकर इडली और डोसा खा लें। अगर आप मूवी देखने गये हैं और आपको जोरों की भूख लगी है तो सैंडविच के बजाय एक मध्यम साइज़ का पॉपकॉर्न लें। इससे आपकी भूख भी मिट जाएगी और इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source