जानें इन 5 कारणों को क्यों सुबह वर्कआउट करना बेस्ट होता है!

कहीं आप शाम को वर्कआउट तो नहीं करते?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

आम तौर पर लोग सुबह की भाग-दौड़ के चक्कर में वक्त की कमी के कारण जिम जाने या वर्कआउट शाम को करना पसंद करते हैं। लेकिन लोग यह समय चुनकर गलती करते हैं क्योंकि वैज्ञानिक प्रमाणों के तौर पर सुबह वर्कआउट करने से शरीर को बहुत तरह से लाभ मिलता है।

आपके हार्मोन इस समय ज्यादा एक्टिव होते हैं- सुबह के समय टेस्टास्टरोन लेवल सबसे अधिक होता है जो आपके वर्कआउट को इफेक्टिव बनाते हैं और मसल्स मास ग्रोथ में सहायता करते हैं। इससे कैलोरी बर्न होता है और वज़न जल्दी घटता है। लेकिन यह काम शाम को वर्कआउट करने पर नहीं हो पाता है। पढ़े-  6 फिटनेस वर्कआउट पुशअप्स

इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है- सुबह के टाइम पर वर्कआउट करने पर बॉडी का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और दिन भर आपका कैलोरी बर्न होता रहता है। इससे आप नैचुरल तरीके से धीरे-धीरे वेट लॉस कर पाते हैं। लेकिन शाम को इसके लिए आपको कार्डियो वर्कआउट करने की ज़रूरत होती है।

आप दिन भर खुश रह सकते हैं- शायद आप इस बात से अनजान हैं कि सुबह वर्कआउट करने पर एंडोर्फिन हार्मोन का निष्कासन होता है जिससे आप दिन की शुरूआत अच्छे मूड और एनर्जी के साथ कर सकते हैं।

वर्क पर्फॉर्मन्स बेहतर होता है- क्या आप जानते हैं कि सुबह-सुबह वर्कआउट करने से आपके काम में पर्फॉर्मन्स बेहतर हो पाता है। विश्वास नहीं हो पा रहा है तो अपने जिम का टाइम शिफ्ट करके देखें।

अच्छी नींद आती है- एक अध्ययन से ये पता चला है कि सुबह वर्कआउट जो करते हैं वे शाम को वर्कआउट करने के तुलना में अच्छी तरह से सो पाते हैं। विशेषज्ञ के मतानुसार अच्छी तरह से सोने पर भूख कम लगती है और आपको अनहेल्दी फूड्स की क्रेवींग भी कम होती है, जो वेट लॉस प्रोग्राम को सफल बनाने में भी मदद करते है।

मूल स्रोत-  5 scientific reasons why morning workout is the best

अनुवादक: Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत:  ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source